Ekchokho.com 🇮🇳

Gukesh Net Worth: क़रीब ₹21 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं! युवा शतरंज ग्रैंड मास्टर डी गुकेश

Published on:

Gukesh Net Worth

Gukesh Net Worth: भारत के प्रसिद्ध युवा शतरंज ग्रांडमास्टर डी गुकेश के नेटवर्थ के बारे में मीडिया पर प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि इनके पास कुल लगभग 21 करोड़ रुपये की सम्पत्ति हैं और इसी के साथ ये सबसे कम उम्र के अमीर शतरंज चैंपियन कहे जाते हैं। इनके आय का मुख्य स्रोत के बारे में बात की जाए तो इन्हें मुख्य रूप से शतरंज टूर्नामेंट, विज्ञापन, ब्रांड एंडोर्समेंट आदि के द्वारा आय प्राप्त होती हैं, जहाँ से इन्हें करोड़ों की प्राइज़ मनी प्राप्त होती है और इन्हें उस पर टैक्स भी देना होता हैं।

Gukesh Net Worth
Gukesh Net Worth

फ़्री स्टाइल शतरंज ग्रैंड-स्लैम में एक भी मैच नहीं जीत पाए गुकेश, जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर ख़बरों में बने हुए हैं और लोग इनके नेटवर्थ से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करना चाह रहे हैं जिसके बारे में पूरी जानकारी यहाँ पर दी गई हैं। वहीं इनकी सोशल मीडिया एकाउंट इंस्टाग्राम पर देखा जाए तो इन्हें फ़ॉलो करने वाले लोगों की संख्या 1.5 मिलियन से ज़्यादा है और इन्होंने अपने लाइफ़ स्टाइल और टूर्नामेंट से संबंधित पोस्ट अपडेट किए हैं। इन्हें वर्ष 2024 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के द्वारा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया जिसके बारे में इन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है।

D Gukesh कौन हैं?

गुकेश दोम्मराजू का जन्म जन्म 29 मई 2006 को हुआ था इनके पिता रजनीकांत एक ENT सर्जन हैं और उनकी माँ पद्मा एक सूक्ष्मजीव विज्ञानी हैं। गुकेश वेलमाला विद्यालय, मेल अयनाम्बक्कम चेन्नई में पढ़ते हैं। इन्होंने 7 साल की उम्र में शतरंज सीखा और इतिहास रचते हुए 18 साल की उम्र में विश्व शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब अपने नाम किए, जिसके बाद ये विश्व चैम्पियन बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गये हैं। इन्हें वर्ष 2024 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के द्वारा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।

गुकेश के पहले विश्वनाथन आनंद ने पाँच बार यह ख़िताब जीतकर भारत का नाम रोशन किये थे और अब गुकेश शतरंज का विश्व ख़िताब जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन किया हैं। इन्होंने 2015 में एशियन स्कूल शतरंज चैम्पियनशिप और अंडर-12 श्रेणी में 2018 में विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप का अंडर-9 वर्ग जीते थे, गुकेश ने एशियाई यूथ चैंपियनशिप में पाँच स्वर्ण पदक भी जीते है और ये अंतरराष्ट्रीय मास्टर भी बन चुके हैं।

Gukesh Net Worth

Gukesh Net Worth के बारे में मीडिया पर प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चलता है कि इनके पास कुल लगभग 21 करोड़ रुपये की संपत्ति है जो कि इन्हें अपने शतरंज टूर्नामेंट में जीते गए पुरस्कार राशि, ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया पर विज्ञापन के द्वारा प्राप्त होता है। वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने पर डी गुकेश को 11.45 करोड़ों रुपये का प्राइज़ मनी मिला था इस जीत के बाद उनकी कुल संपत्ति 21 करोड़ रुपये से ज़्यादा की हो गई हैं।

Gukesh Net Worth
Gukesh Net Worth

यह भी देखें:-