Upcoming Mahindra SUV जो आते ही करेंगी बवाल, Maruti और Hyundai भी इसके सामने फेल – TaazaTime.com

Upcoming Mahindra SUV जो आते ही करेंगी बवाल, Maruti और Hyundai भी इसके सामने फेल

5 Min Read
Upcoming Mahindra SUV

Upcoming Mahindra SUV 2024: महिंद्रा बहुत जल्द भारतीय बाजार में अपनी कई बेहतरीन गाड़ियों की पेशकश करने वाली है। वर्तमान में महिंद्रा भारतीय बाजार की सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता कंपनी है। महिंद्रा की तरफ से आने वाले अधिकांश गाड़ियां सबसे अधिक डिमांड में रहती है। आज हम इस पोस्ट में नई आने वाली महिंद्र एक्सयूवी के बारे में सारी जानकारी आपको देने वाले हैं। इस पोस्ट में पेट्रोल से लेकर इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी शामिल है।  

Upcoming Mahindra SUV XUV300 facelift  

Upcoming Mahindra SUV 300

महिंद्रा अपनी कंपैक्ट एसयूवी 300 को एक बार फिर से नई अपडेट के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसका भी कई बार जासूसी छवि सामने आ चुका है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसे बहुत जल्द पेश किया जाने वाला है। नई अपडेट के तौर पर इसमें अब बड़ी टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस एंड्राइड ऑटो के साथ एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी मिलने वाला है। नई महिंद्रा xuv300 में कई बेहतरीन डिजाइन अपडेट भी हमें देखने के मिलने वाले हैं। इसका डिजाइन काफी हद तक XUV700 से प्रेरित होने वाला है।  

Upcoming Mahindra SUV

इसके अलावा अन्य परिवर्तनों में इसे नया सिक्स स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियर बॉक्स के साथ पेश किया जाएगा। आपको बता दें यह वर्तमान में मौजूद सिक्स स्पीड एमटी गियर बॉक्स के स्थान पर पेश किया जाएगा, जो कि आपको एक स्मूथ और बेहतर ड्राइविंग अनुभव देने वाला है। हालांकि इंजन विकल्प में परिवर्तन नहीं किया जाने वाला है। 1.2 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन, 1.2 लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पैट्रोल इंजन और 1.5 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन मिलने वाला है।  

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि महिंद्रा ऐसे 2024 की शुरुआत में लॉन्च करेगी। इस सेगमेंट की पहली पैनोरमिक सनरूफ तकनीकी के साथ पेश किया जाएगा। जबकि इसके वर्तमान कीमतों से आगामी मॉडल की कीमत प्रीमियम होने वाली है। अधिक जानकारी

Mahindra Thar 5 Door  

Upcoming Mahindra SUV

Upcoming Mahindra SUV लिस्ट में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा प्रतीक्षा करवाने वाली थार 5 डोर है। जिसे की हर रोज लद्दाख में परीक्षण करते हुए देखा जा रहा है। नई महिंद्रा थार 5 डोर को बेहतरीन डिजाइन अपडेट के साथ नया इंजन विकल्प और बेहतर सुविधाएं मिलने वाली है। इसे 10.25 इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ परीक्षण करते हुए भी देखा गया है।  

Upcoming Mahindra SUV thar 5 door कैबिन

इसके अलावा भी इसे महिंद्र स्कॉर्पियो एन के इंजन विकल्प के साथ संचालित किया जाने वाला है। 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर डीजल इंजन के साथ संचालित किया जाने वाला है। 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा बेहतरीन ऑफ रोडिंग के लिए इसमें 4wd और रियल व्हील ड्राइव की सुविधा भी मौजूद होगी। इसे 2024 के मध्य में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।  

आप महिंद्र थार 5 डोर के बारे में अधिक जानकारी यहां पर पढ़ सकते हैं।  

Mahindra XUV700 EV  

Upcoming Mahindra SUV XUV700 EV

Upcoming Mahindra SUV लिस्ट में XUV700 इलेक्ट्रिक का भी नाम शामिल है, XUV700 को भी कई बार परीक्षण करते हुए देखा गया है। लेकिन इस बात की अभी तक पोस्ट नहीं हुई है कि इलेक्ट्रिक संस्करण का परीक्षण किया जा रहा था या फिर किसी और संस्करण का।  

Upcoming Mahindra SUV 700 EV SPY

महिंद्र एक्सयूवी 700 में सामने की तरफ नया डिजाइन किया गया बंपर के साथ एलईडी डीआरएल यूनिट और हेडलाइट सेटअप मिलने वाला है। पीछे की तरफ भी कई कॉस्मेटिक परिवर्तन हमें देखने को मिलने वाले हैं, जबकि केबिन में भी हमें नया डिजाइन किया डैशबोर्ड लेआउट के साथ अब और अधिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। हालांकि इस कब तक लॉन्च किया जाएगा इसके बारे में कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद अच्छी महिंद्रा इसे 2024 में अनावरण करेंगी। अधिक जानकारी 

इन एसयूवी के अलावा भी महिंद्रा के पास कई और बेहतरीन इलेक्ट्रिक गाड़ियां है, जिसे कि 2024 में अनावरण किया जाने वाला है, और इसके बाद इसे 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।  

Share this Article
By Govind
Follow:
नमस्ते, मेरा नाम गोविंद है और मे झारखंड (देवघर) से हूँ। मैंने 2021 में ब्लॉगिंग की शुरुआत की थी। मेरी पहली वेबसाइट क्रिप्टो करेंसी से संबंधित था| बचपन से ही मुझे गाड़ियों के प्रति बहुत शौक है| मुझे गाड़ियों के बारे में लिखना काफी पसंद है। मैं इस क्षेत्र में 3 साल से काम कर रहा हूँ। अब, Taazatime की सहायता से, मैं आप तक कार जगत से संबंधित हर ख़बर को सरल तरीके से पहुंचाने के लिए तैयार हूँ। धन्यवाद
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version