Marry Now Pay Later Scheme: अब शादी करने के लिए भी मिलेगा लोन, जाने इस नई स्कीम के बारे में पूरी डिटेल्स! – TaazaTime.com

Marry Now Pay Later Scheme: अब शादी करने के लिए भी मिलेगा लोन, जाने इस नई स्कीम के बारे में पूरी डिटेल्स!

5 Min Read

Marry Now Pay Later Scheme: हमारे देश भारत में यदि किसी के पास कुछ खरीदने के लिए पैसा न हो तो वो BNPL यानि Buy Now Pay Later की सुविधा का इस्तमाल करता हैं जिसके तहत लोगो को फ्रिज, मोबाइल, घर आदि चीजे खरीदने के लिए लोन पर पैसे मिल जाते हैं।

पर अब आप अपनी या किसी ओर की शादी के लिए भी लोन ले सकते हैं और शादी करने के बाद पैसों को EMI में चुका सकते हैं। Fintech कंपनी Sankash ने भारतीय के लिए MNPL यानी Marry Now Pay Later Scheme की सुविधा शुरू की हैं जिसके तहत अब आपको शादी करने के लिए लोन मिल जायेगा।

अगर आपको Marry Now Pay Later Scheme के बारे में कोई भी जानकारी नहीं हैं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको Marry Now Pay Later Scheme के बारे में पूरी डिटेल्स देने वाले हैं ताकि आपको इस नई स्कीम के बारे में पूरी जानकारी हो सके।

Marry Now Pay Later Scheme

Marry Now Pay Later Scheme क्या हैं?

Travel Fintech कंपनी Sankash ने Radisson Hotels के साथ Partnership करके MNPL यानी Marry Now Pay Later की सुविधा शुरू की हैं, जिसके तहत उन सभी लोगो को शादी के लिए लोन प्रदान करवाया जायेगा जिनके पास शादी करने के लिए पैसे नहीं हैं या जो लोग धूम धाम से शादी करना चाहते हैं पर उनके पास कुछ पैसों की कमी आ रही हैं।

Marry Now Pay Later Scheme के तहत कोई भी व्यक्ति 25 लाख रुपए तक का लोन ले सकता हैं, जिसे चुकाने के लिए आपको 12 महीनो का समय दिया जायेगा। जिसे आपको EMIs में चुकाना होगा, साथ ही में यदि आप इस स्कीम के तहत लोन लेते हैं तो पहले छे महीने तक आपको अपने लोन पर कोई भी ब्याज कंपनी को नही देना हैं।

पर यदि आप 1 साल के अंदर लोन कंपनी को नही चुका पाते तो आपको हर महीने 1 प्रतिशत का ब्याज कंपनी को देना होगा।

इन होटल्स में मिलेगी Marry Now Pay Later की सुविधा

फिनटेक कंपनी Sankash ने इस समय इस सुविधा के लिए केवल Radissons Hotels के साथ ही साझेदारी की हुई हैं। इसलिए यदि आपको Marry Now Pay Later Scheme का फायदा उठाना हैं तो आपको अपनी शादी Radisson Hotel में ही करनी होगी, इसके आलावा अन्य किसी जगह पर आप इस सुविधा के साथ अपनी शादी नही कर सकते हैं।

Marry Now Pay Later सुविधा की फैसिलिटी इस समय दिल्ली, गुड़गांव, मध्य प्रदेश और राजस्थान के Radisson Hotels में शुरू हो गई हैं। Fintech कंपनी का कहना हैं की आने वाले समय में ये इस सुविधा को पूरे देश में लाना चाहते हैं ताकि सभी लोगो को शादी के लिए लोन दिया जा सके।

इस तरह काम करता हैं Marry Now Pay Later Scheme

जब आप SanKash कंपनी द्वारा प्रदान किए जाने वाले Marry Now Pay Later Scheme का इस्तमाल करते हैं तो ये कंपनी अपनी तरफ से रेडिसन होटल को आपकी शादी के लिए पैसे चुका देती हैं, जिन पैसों को आपको EMIs में SanKash कंपनी को हर महीने चुकाना होता हैं।

भारत में इस समय ऐसे कई सारे लोग हैं जिन्होंने Marry Now Pay Later Scheme का इस्तमाल किया हैं, और अपनी शादी के लिए उन्होंने लोन भी लिया हैं। SanKash कंपनी के फाउंडर का कहना हैं कि उनकी कंपनी का गोल 100 करोड़ रूपए का फंड लोगो को उनकी शादी के लिए प्रदान करना हैं।

हम आशा करते हैं कि इस आर्टिकल से आपको Marry Now Pay Later Scheme के बारे में पूरी डिटेल मिल गई होगी, इसे अपने दोस्तो के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी Marry Now Pay Later Scheme के बारे में जानकारी मिल सके।

यह भी पढ़े:

Share this Article
Follow:
राम-राम सभी को मेरा नाम गगन श्रीवास्तव हैं, मैं भारत का रहना वाला हूँ। मैं एक Digital Marketer, Content Writer, Creator और Teacher हूँ। यहाँ TaazaTime पर मेरी भूमिका आप सभी तक बिज़नेस और फाइनेंस के दुनिया से नयी खबरे पहुंचना हैं ताकि आपको इससे जुडी हर जानकारी मिलती रहे, धन्यवाद!
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version