Elvish Yadav VS Maxtern Fight Video हुई वायरल, जाने क्या हैं मामला? – TaazaTime.com

Elvish Yadav VS Maxtern Fight Video हुई वायरल, जाने क्या हैं मामला?

6 Min Read

Elvish Yadav VS Maxtern Fight Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एलवीश यादव आज एक लोकप्रिय नाम बन चुके हैं, क्योकि अभी हाल ही में इन्होने Bigg Boss OTT 2 की भी ट्रॉफी जीती थी। पर इस समय सोशल मीडिया पर इनकी एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमे ये एक YouTuber Maxtern उर्फ़ Sagar Thakur को मारते हुए नज़र आ रहे हैं।

यह Elvish Yadav VS Maxtern Fight Video सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर (X) पर वायरल हो रही हैं, जिसमे ये वीडियो एक CCTV फुटेज की तौर पर हैं। वीडियो के अंदर देखा जा रहा हैं कि एलवीश यादव अपने 8 से 10 दोस्तों के साथ Maxtern के पास आते हैं और उन्हें देखते ही Maxtern को थप्पड़ मारना शुरू कर देते हैं।

Elvish Yadav VS Maxtern Fight Video

Elvish Yadav VS Maxtern Fight Video

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर (X) पर @gharkekalesh यूजर द्वारा एक CC TV फुटेज वीडियो शेयर किया जाता हैं, जिसके अंदर ये देखा जा रहा हैं की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एलवीश यादव Maxtern उर्फ़ सागर ठाकुर के रूम के अंदर 8-10 लड़को के साथ आते हैं। अंदर आते ही Maxtern एलवीश को देख के कहते हैं “हेलो भाई, कैसे हो” और ये कहते हुए उनसे हाथ मिलाने की कोशिश करते हैं।

पर वायरल वीडियो में देखा जा रहा हैं की एलवीश Maxtern से हाथ नहीं मिलाते हैं और सीधा उन्हें थप्पड़ मारना शुरू कर देते हैं, और फिर उनके साथी उन्हें पीछे करते हुए वीडियो में नज़र आ रहे हैं। वायरल वीडियो में Elvish Yadav Maxtern को कई बार गिरा गिरा के भी मारते हुए नज़र आ रहे हैं।

इसके साथ ही इनकी वायरल वीडियो में एलवीश यादव Maxtern को जान से भी मारने की धम्मकी देते हुए दिख रहे हैं, और एलवीश के साथ के लोग उन्हें Maxtern से दूर करते हुए नज़र आ रहे हैं।

क्यों हुई Elvish Yadav Maxtern की लड़ाई?

एलवीश यादव और Maxtern दोनों ही YouTuber हैं, और इनकी लड़ाई क्यों हुई अभी तक कोई भी ऑफिसियल रिपोर्ट सामने नहीं आयी हैं और ना ही दोनों की तरफ से लड़ाई क्यों हुई इसका कोई बयान आया हैं। पर सोशल मीडिया के अनुसार ट्विटर पर Maxtern ने एलवीश यादव की एक वीडियो शेयर की थी, जिसमे एलवीश यादव की एक वीडियो थी और उस वीडियो के अंदर एलवीश और मुनावर की एक फोटो लगी हुई थी।

जिसके बाद Maxtern द्वारा शेयर किये गए वीडियो पर Elvish Yadav ने उस ट्वीट को Quote करते हुए लिखा की “Bhai tu delhi hi rehta hai socha yad dila du” इसके बाद Maxtern ने अपने ट्विटर पर कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किये जिसमे उन्होंने एलवीश यादव से मिलने का टाइम फिक्स कर लिया।

इसके बाद Maxtern ने अपने ट्विटर पर आखिरी वीडियो शेयर की जिसमे वो कह रहे हैं की “भाई साहब जान से मारने की धमकी दी गयी हैं, एलवीश भाई अपने साथ 8-10 बन्दे लेकर आये थे। इसकी फुल वीडियो में सुबह डालता हु और मेरे मुँह पर थोड़ी चोट आयी हैं” इस वीडियो के बाद Maxtern या एलवीश की तरफ से लड़ाई के बारे में कोई भी अपडेट नहीं आयी हैं। पर अब इस लड़ाई का कारण क्या हैं वो जल्द सामने आ सकता हैं।

Maxtern कौन हैं?

Maxtern उर्फ़ सागर ठाकुर भारत में लोकप्रिय YouTuber और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो गेमिंग, Vlogs और फनी वीडियोस अपने यूट्यूब चैनल पर डालते हैं। इनके यूट्यूब चैनल Sagar Thakur पर लगभग 1 मिलियन से अधिक Subscribers इनके साथ जुड़े हुए हैं। इसके आलावा इंस्टाग्राम पर भी इनके साथ 8 लाख से अधिक Followers इनके साथ जुड़े हुए हैं।

अब इस समय Maxtern एलवीश यादव लड़ाई के कारण चर्चो का विषय बने हुए हैं, आपको बता दें की इस समय सोशल मीडिया पर सभी लोग Maxtern को एलवीश यादव के खिलाफ FIR दर्ज करने को कह रहे हैं तो कुछ लोग एलवीश यादव को इस लड़ाई में सपोर्ट कर रहे हैं। आपका Elvish Yadav VS Maxtern Fight Video की फाइट पर क्या कमेंट हैं, आप हमे नीचे कमेंट करके बता सकते हैं।

Share this Article
Follow:
राम-राम सभी को मेरा नाम गगन श्रीवास्तव हैं, मैं भारत का रहना वाला हूँ। मैं एक Digital Marketer, Content Writer, Creator और Teacher हूँ। यहाँ TaazaTime पर मेरी भूमिका आप सभी तक बिज़नेस और फाइनेंस के दुनिया से नयी खबरे पहुंचना हैं ताकि आपको इससे जुडी हर जानकारी मिलती रहे, धन्यवाद!
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version