The Great Indian Kapil Show: फिर से लाफ्टर का डोज देने आ रहे हैं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, सामने आई डेट! – TaazaTime.com

The Great Indian Kapil Show: फिर से लाफ्टर का डोज देने आ रहे हैं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, सामने आई डेट!

4 Min Read

The Great Indian Kapil Show: कॉमेडी के बेताज बादशाह कपिल शर्मा अपने जबरदस्त कॉमेडी टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने कॉमेडी के ज़रिए एक अलग पहचान बनाई है। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं। पिछले 10 वर्षों से कपिल शर्मा भारत सहित अन्य देश के लोगों को भी चेहरे पर मुस्कान लाते रहे हैं। आपको बता दूं कि सोनी टीवी पर द कपिल शर्मा शो पिछले काफी समय से बंद हुआ पड़ा है। बताया जा रहा था कि कपिल शर्मा अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं और विदेशों में शो कर रहे हैं। लेकिन अब लंबे अरसे बाद कपिल शर्मा फिर से अपने दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने वापस आ रहे हैं।

आपको बता दूं कि इस बार फैंस इस शो को लेकर और भी उत्साहित है, क्योंकि इस बार वह अपने पुराने दोस्त सुनील ग्रोवर के साथ अपने नए शो में वापसी कर रहे हैं। आपको पता हो कि सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच कुछ मतभेद हो गया था। इसके बाद यह दोनों स्टार एक दूसरे से अलग हो गए थे। एक दूसरे के साथ काम करना बंद कर दिया था. लेकिन अब पुराने सारे शिकवे गिले भुला कर कपिल शर्मा सुनील ग्रोवर के साथ वापसी कर रहे हैं। यदि आप भी कपिल शर्मा के इस नए शो के लिए एक्साइटिड है, और इस नए शो के रिलीज डेट के बारे में जानकारी चाह रहे हैं तो इस आर्टिकल के अंत तक बने तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

The Great Indian Kapil Show

कॉमेडी के दो बड़े बादशाह सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा फाइनली साथ आने के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं। कपिल शर्मा अब अपने शो के साथ डिजिटल होने जा रहे हैं। अपनी गैंग के साथ अब नेटफ्लिक्स पर शो लेकर वापस आ रहे है, जिसका नाम द ग्रेट इंडियन कपिल शो हैं। इस शो का।प्रोमो सामने आ गया है। कपिल के साथ गैंग एक बार फिर से हसी का पिटारा लेकर वापस आ गए हैं। नए शो के प्रोमो में कपिल शर्मा केसाथ राजीव ठाकुर, कृष्णा, किकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा इस शो के एक अलग फ्रेम में सुनील ग्रोवर भी दिखाई दे रहे हैं।

शो का प्रोमो हुआ जारी

कपिल शर्मा के नए शो का टीचर जारी हो चुका है। इसमें सभी सितारे एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शो में जितने भी स्टारकास हैं, ये लोग बैठकर डिस्कशन कर रहे हैं। शो की डेट की अनाउंसमेंट कैसे की जाए की एकदम आग ही लग जाए। अर्चना पुराण सिंह ने भी इस शो अनाउंसमेंट के लिए आईडिया दिया। इसके अलावा कृष्णा अभिषेक अपने कुछ यूनिक आइडिया दिया।

जैसे ही इस डिस्कशन में स्काई राइटिंग का आईडिया निकला तो सुनील ग्रोवर ने अपने साथ हुए पहले पंगे का जिक्र किया। सुनील ग्रोवर ने तुरंत कहते हैं, प्लेन से तो दूर ही रहते हैं। वही आपको बता दूं कि ये शो 30 मार्च से नेटफ्लिक्स पर रात के 8:00 बजे से टेलीकास्ट किया जाएगा जिसको आप अपने पूरे परिवार के साथ इंजॉय कर सकते हैं।

READ MORE: Bill Gates Viral Video: डोली चायवाला के साथ दिखाई दिए बिल गेट्स, वीडियो ने मचाया तहलका

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version