Sridhar Vembu Net Worth 2025: Zoho Corporation के संस्थापक ने क्यों छोड़ा CEO का पद? यहाँ से देखे पूरी जानकारी!

shivangi verma
5 Min Read
Sridhar Vembu Net Worth

Sridhar Vembu Net Worth: जोहो कॉर्पोरेशन के संस्थापक श्रीधर वेम्बु ने सी ई ओ के पद को छोड़कर मुख्य वैज्ञानिक बनने का निर्णय लिया हैं, जिसकी वजह से वे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वहीं लोग इनके नेटवर्थ से सम्बंधित गई जानकारी प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं, ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा अनुमान लगाया गया है कि इनके पास कुल संपत्ति ₹31500 करोड़ों की हैं और फ़ोर्ब्स के द्वारा 2024 में जारी की गई Billionaire List में इनका रैंक 39th था।

Sridhar Vembu
Sridhar Vembu

श्रीधर को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था इनके पास इतनी संपत्ति होते हुए भी ये साइकिल से चलते हैं, जिसके वजह से इन्हें नंगे पाँव वाला अरबपति भी बोला जाता हैं। सोशल मीडिया X के माध्यम से इन्होंने यह घोषणा की है कि अब ये जोहो कॉर्पोरेशन के CEO का पद छोड़ दिए हैं और इनकी जगह पर शैलेश कुमार अब CEO के तौर पर कंपनी का कमान संभालेंगे, कंपनी AI जैसी तकनीकों में आगे बढ़ना चाहती है इसलिए यह बदलाव किया गया हैं।

Sridhar Vembu कौन हैं?

Sridhar Vembu का जन्म 1968 में तमिलनाडु के तंजौर ज़िले में हुआ था, इन्होंने IIT Madras से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हैं और प्रिंसटन विश्वविद्यालय न्यूजर्सी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में MS और PHD की डिग्री प्राप्त की हैं। इनको प्राप्त सम्मान के विषय में बात की जाए तो इन्हें भारत में 2019 Ernst & Young “Entrepreneur Of The Year Award” से सम्मानित किया गया, वर्ष 2021 में इन्हें भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया, उन्हें CNN न्यूज़ 18 इंडियन ऑफ़ द ईयर 2022 के रूप में भी चुना गया, इन्हें 2021 में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (एनएसएबी) में भी नियुक्त किया गया था।

Sridhar Vembu Net Worth

Sridhar Vembu की कुल संपत्ति के बारे ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, प्राप्त जानकारी से बताया गया है कि इनके पास कुल लगभग 31500 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं। वहीं फ़ोर्ब्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि इनके पास वर्ष 2024 में कुल संपत्ति 5.85 बिलियन डॉलर थी, जिसके बाद वे फ़ोर्ब्स की Billionaire List में 39 नंबर पर आते हैं। श्रीधर के पास इतनी संपत्ति होने के बाद भी ये आज भी साइकिल से चलते हैं इसलिए इन्हें Barefoot Billionaire यानी नंगे पाँव वाला अरबपति भी कहा जाता हैं।

Sridhar Vembu Net Worth
Sridhar Vembu Net Worth

Sridhar Vembu ने क्यों छोड़ा Zoho Corporation के CEO का पद?

नंगे पाँव वाला अरबपति कहे जाने वाले श्रीधर वेम्बु ने Zoho Corporation से सीईओ का पद छोड़ दिया है जो की सॉफ़्टवेयर कंपनी के लिए एक बड़ा बदलाव हैं, ये अब मुख्य वैज्ञानिक की भूमिका निभाएंगे। वह रिसर्च और डेवलपमेंट पर फ़ोकस करेंगे, इस बात की घोषणा इन्होंने सोशल मीडिया X के माध्यम से किया हैं।

इन्होंने X पर लिखा हैं कि, आज एक नया अध्याय शुरू हो रहा हैं, हमारे सामने मौजूद विभिन्न चुनौतियों और अवसरों को देखते हुए जिनमें हाल ही में AI में हुई प्रमुख विकास भी शामिल हैं, यह निर्णय लिया गया है कि सबसे अच्छा होगा कि, मैं अपने व्यक्तिगत ग्रामीण विकास मिशन को आगे बढ़ाने के साथ-साथ अनुसंधान एवं विकास पहलों पर भी पूरा समय ध्यान केंद्रित करूँ।

Sridhar Vembu Steps Down As CEO
Sridhar Vembu Steps Down As CEO

मैं Zoho Corporation के सी ई ओ के पद से हट जाऊँगा और मुख्य वैज्ञानिक के रूप में नई भूमिका ग्रहण करूँगा, जो गहन अनुसंधान एवं विकास पहलों के लिए ज़िम्मेदार होगा। हमारे सह-संस्थापक शैलेश कुमार हमारे नए समूह सी ई ओ के रूप में काम करेंगे। हमारे सह-संस्थापक टोनी थॉमस जोहो US का नेतृत्व करेंगे, राजेश गणेशन हमारी मैनेजिंग डिवीज़न का नेतृत्व करेंगे और मणि वेम्बु Zoho.com डिविज़न का नेतृत्व करेंगे।

हमारी कंपनी का भविष्य पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि हम R&D चुनौतियों का सामना कितनी अच्छी तरह से करते हैं और मैं अपनी इस नई ज़िम्मेदारी को ऊर्जा और जोश के साथ निभाने के लिए उत्सुक हूँ, मैं तकनीकी काम पर वापस आकर भी बहुत ख़ुश हूँ।

यह भी देखें:-

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this Article
Leave a comment