Elon Musk Net Worth: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति Elon Musk, जनवरी 2025 तक 400 बिलियन डॉलर को पार करके पूरे विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों में से प्रथम स्थान पर आ चुके हैं, बताया जाता है कि इनके पास कुल संपत्ति अंबानी के कुल संपत्ति की चार गुना हैं। इनकी कंपनी स्पेसएक्स, न्यूरालिंक, टेस्ला, द बोरिंग, ओपनएआई आदि के द्वारा प्राप्त आय से वे फ़ोर्ब्स के बिलियनेयर्स के लिस्ट में रैंक 1 पर आ चुके हैं और आज सोशल मीडिया पर काफ़ी फ़ेमस हो रहें हैं।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने के बाद लोगों में Elon Musk के सफलता की कहानी को देखने और सुनने की उत्सुकता बढ़ रही हैं, जिसके द्वारा लोग अपने जीवन उतार कर सफलता प्राप्त कर सकेंगे। जनवरी 2025 में फ़ोर्ब्स की बिलियनेयर्स लिस्ट में इनकी कुल संपत्ति 422.7 बिलियन डॉलर बतायी गई है और इसी के साथ आज वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
Elon Musk कौन हैं?
ईलॉन रीव मस्क एक दक्षिण अफ़्रीकी-कनाडाई-अमेरिकी दिग्गज व्यापारी, निवेशकों और इंजीनियर हैं, जिनका जन्म 28 जून 1971 को हुआ था। ये SpaceX के संस्थापक CEO और मुख्य डिज़ाइनर हैं, टेस्ला कंपनी के सह-संस्थापक CEO और उत्पाद की वास्तुकार, Open AI के सह-अध्यक्ष, न्यूरालिंक के संस्थापक CEO, द बोरिंग कम्पनी के संस्थापक और ट्विटर के मालिक और CEO हैं। वर्तमान में इनके पास दक्षिण अफ़्रीका, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका की नागरिकता हैं। इन्होंने 12 वर्ष की आयु में स्वयं कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सीखी और वीडियो गेम ब्लास्टर का निर्माण किया जिसके बाद उन्होंने 500 डॉलर में बेचा और फिर इसी तरह अपने करियर में आगे बढ़ते रहें।

Elon Musk Net Worth 2025
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, जनवरी 2025 तक Elon Musk की कुल अनुमानित संपत्ति 436 बिलियन अमेरिकी डॉलर है और हाल ही में फ़ोर्ब्स के द्वारा जारी की गई बिलियनेयर्स लिस्ट में के अनुसार, Elon Musk की कुल संपत्ति 422.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर हैं, जिसके द्वारा वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और इनके आय का मुख्य स्रोत टेस्ला, न्यूरालिंक और स्पेस X की हिस्सेदारी हैं। इसी के साथ Elon Musk 400 बिलियन डॉलर को पार करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं और सोशल मीडिया पर शेयर की गयी जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इनकी कुल संपत्ति मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 4 गुना अधिक हैं।

Forbes Billionaire List 2025
Rank | Name | Net Worth |
1 | Elon Musk | $422.7 B |
2 | Jeff Bezos | $247.6 B |
3 | Larry Ellison | $228.1 B |
4 | Mark Zuckerberg | $223.6 B |
5 | Bernard Arnault & Family | $196.5 B |
6 | Larry Page | $164.7 B |
7 | Sergey Brin | $157.1 B |
8 | Warren Buffett | $144.5 B |
9 | Steve Ballmer | $129.4 B |
10 | Jensen Huang | $124.4 B |
Elon Musk Companies List
Elon Musk के कम्पनी लिस्ट से संबंधित जानकारी निम्नलिखित हैं:-
- SpaceX
- Neuralink
- Tesla
- The Boring Company
- OpenAI
- Zip2
- Tesla Energy
- xAI
- PayPal
- Solar City
- Twitter/ X etc.
यह भी देखें:-