Mrunal Thakur And Daniel Radcliffe Selfie: हैरी पॉटर से हुई मृणाल ठाकुर की मुलाकात, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर – TaazaTime.com

Mrunal Thakur And Daniel Radcliffe Selfie: हैरी पॉटर से हुई मृणाल ठाकुर की मुलाकात, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

5 Min Read
Mrunal Thakur And Daniel Radcliffe Selfie

Mrunal Thakur And Daniel Radcliffe Selfie: एक्ट्रेस मृणाल ठाकूर बॉलीवुड और टॉलीवुड दोनों में अपने एक्टिंग के कारण चर्चा में हैं। मृणाल ठाकूर सोशल मीडिया पर अपनी फैशन के कारण हमेशा चर्चा में रहती हैं। फिलहाल में वह विदेश यात्रा कर रही हैं।

अपनी फिल्म ‘हाय नैना’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए मृणाल ठाकुर न्यूयॉर्क पहुंची हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हॉलीवुड एक्टर के साथ एक फोटो (Mrunal Thakur And Daniel Radcliffe Selfie) शेयर की है। इस फोटो में मृणाल के साथ कोई और नहीं बल्कि हॉलीवुड एक्टर डैनियल रेडक्लिफ नजर आ रहे हैं।

Mrunal Thakur And Daniel Radcliffe Selfieहैरी पॉटर से हुई मृणाल ठाकुर की मुलाकात

मृणाल ठाकुर और साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘हाय नैना’ हाल ही में रिलीज़ हुई है। फिल्म की रिलीज़ के बाद मृणाल अभी न्यूयॉर्क में वेकेशन ट्रिप का आनंद ले रही हैं। मृणाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। शेयर की गई एक स्टोरी में, उनके साथ हॉलीवुड एक्टर डैनियल रॅडक्लिफ नजर आ रहे हैं। उन्होंने मास्क लगाकर उनके साथ सेल्फी ली है। इस समय मृणाल ठाकुर की इस सेल्फी की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

Mrunal Thakur And Daniel Radcliffe Selfie

मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह न्यूयॉर्क शहर में हैरी पॉटर स्टार डैनियल रैडक्लिफ को देखकर खुश हो रही हैं। वीडियो में डैनियल रैडक्लिफ अपने फैंस के साथ सेल्फी क्लिक कराते हुए दिखाई दे रहे हैं। मृणाल उन्हें कैमरे के पीछे से चीयर कर रही हैं। वह कह रही हैं कि डैनियल हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।

मृणाल ठाकुर ने न्यूयॉर्क शहर में हैरी पॉटर स्टार डैनियल रैडक्लिफ को देखा। वह बहुत खुश हुईं और उन्हें चीयर करने लगीं। डैनियल ने उनकी एक्साइटमेंट देखकर कहा, थैंक्स। मृणाल बहुत खुश हो गईं। मृणाल ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, और ये हुआ! @मिसब्लेंडर हैरी पॉटर स्टिकर के साथ।

Mrunal Thakur And Daniel Radcliffe Selfie

एक दूसरी स्टोरी में मृणाल ने अपनी बहन लोचन ठाकुर के साथ डैनियल रैडक्लिफ की एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में डैनियल ने सफेद मास्क लगाया हुआ था।

नानी और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘हाय नन्ना’ 

Mrunal Thakur

पिछले कई दिनों से मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘हाय नैना’ के कारण काफी चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म 7 दिसंबर को थिएटर में रिलीज़ हुई है। फैमिली ड्रामा वाली इस फिल्म में, नानी और मृणाल ठाकुर एक साथ दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज़ हुई है।

अल्लू अर्जुन ने ‘हाय नन्ना’ की जमकर तारीफ की

Mrunal Thakur

टॉलीवुड स्टार अल्लू अर्जुन ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर हाय नन्ना फिल्म की बहुत तारीफ की। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफल हुई है और लोगों को बहुत पसंद आई है। अल्लू अर्जुन ने फिल्म की कहानी, निर्देशन और एक्टिंग की तारीफ की।

उन्होंने नानी के एक्टिंग की तारीफ की, साथ ही उन्होंने मृणाल ठाकुर की भी तारीफ की और कहा कि वह बहुत खूबसूरत और ब्रिलियंट हैं। उन्होंने कियारा खन्ना की भी तारीफ की और कहा कि वह बहुत प्यारी और मासूम हैं।

बॉलीवुड में, मृणाल ठाकुर को हाल ही में नेटफ्लिक्स की लस्ट स्टोरीज़ 2 में देखा गया था। इसके अलावा, उन्हें उमेश शुक्ला की फिल्म आंख मिचोली में भी देखा गया था, जिसमें अभिमन्यु दासानी, परेश रावल और अभिषेक बनर्जी भी थे।

ALSO READ: Arjun Kapoor at Koffee With Karan 8: अर्जुन कब करेंगे मलाइका से शादी? करण जौहर के ‘कॉफी विद करण’ में अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी

ALSO READ: Salaar Song Out: प्रभास की ‘सालार’ का पहला गाना रिलीज़! ‘सूरज ही छाँव बनके’, दो दोस्तों की है कहानी

Share this Article
Follow:
नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम अजय है और मैं महाराष्ट्र से हूँ। मैंने 2020 में ब्लॉगिंग शुरू की। मेरी पहली वेबसाइट शिक्षा से संबंधित थी। मुझे बचपन से ही जानकारी इकट्ठा करने का बहुत शौक है और यही मेरा जुनून भी है। फिलहाल मे मेरी hindiyojna.com वेबसाइट पर आर्टिकल अपलोड करता हूँ। साथ ही अब मैं Tazatime की मदद से मनोरंजन जगत से जुड़ी हर खबर को सरल तरीके से आप तक पहुंचाने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version