Mamta Banerjee Net Worth: भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेटवर्थ के बारे में मीडिया पर प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि इनके पास कुल 15 लाख रुपये की संपत्ति है और इसी के साथ ये भारत की सबसे ग़रीब मुख्यमंत्री की सूची में शीर्ष पर हैं और लगातार चर्चा में बनी रहती है।
बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में 25 हज़ार से ज़्यादा शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों की नियुक्तियां रद्द करने के हाईकोर्ट के निर्णय को बरकरार रखने के फ़ैसले पर सवाल उठाने से संबंधित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणी के ख़िलाफ़ भाजपा की सांसद ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है जिसके कारण ममता बनर्जी चर्चा में बनी हुई है और लोग इनसे संबंधित अन्य जानकारियाँ भी प्राप्त करना चाह रहे हैं जिसके बारे में यहाँ बताया गया हैं।

Mamta Banerjee Biography
ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को हुआ था, वर्तमान में ये भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं और राजनैतिक दल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख हैं इन्हें लोग दीदी के नाम से भी बुलाते हैं।
ममता बनर्जी के शिक्षा के बारे में बात करें तो ममता ने जोगमाया देवी कॉलेज से इतिहास में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इसके बाद कलकत्ता विश्वविद्यालय से इस्लामी इतिहास में अपनी मास्टर की डिग्री हासिल की हैं, इसके बाद श्री शिक्षाशयन कॉलेज से शिक्षा की डिग्री और जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज, कलकत्ता से क़ानून की डिग्री प्राप्त की है, इन्हें कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली है और कलकत्ता विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट ऑफ लिटरेचर (डी.लिट) की डिग्री मिली हैं।
- Name:- Mamta Banerjee
- Nick Name:- Didi
- Date of Birth:- 5 January 1955
- Place of Birth:- Calcutta, India
- Political Party:- All India Trinamool Congress
- Education:- University of Calcutta
Mamta Banerjee Net Worth
Mamta Banerjee Net Worth के बारे में मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि इनके पास 15 लाख रुपये की संपत्ति है और ये सबसे ग़रीब मुख्यमंत्री है बताया जाता है कि 2016 में ममता बनर्जी की पूरी संपत्ति 30 लाख रुपया की थी और अब इनके पास कुल 15 लाख रुपये की संपत्ति है। ममता बैनर्जी के बारे में कहा जाता है कि वे सरकारी पैसे का चाय तक नहीं पीती है और आज ये देश के सबसे ग़रीब मुख्यमंत्री की सूची में शीर्ष पर हैं।

Also Read:-