KRK aka Kamal Rashid Khan Arrested News: फिल्म क्रिटिक और एक्टर KRK मुंबई में गिरफ्तार, सलमान पर लगे गंभीर आरोप! – TaazaTime.com

KRK aka Kamal Rashid Khan Arrested News: फिल्म क्रिटिक और एक्टर KRK मुंबई में गिरफ्तार, सलमान पर लगे गंभीर आरोप!

4 Min Read
KRK aka Kamal Rashid Khan Arrested News

KRK aka Kamal Rashid Khan Arrested News: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल आर. खान, जिन्हें के.आर.के. के नाम से जाना जाता है, उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कमाल को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने के आरोप में गिरफ्तार किया (KRK aka Kamal Rashid Khan Arrested News) गया है।

एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। केआरके अक्सर बॉलीवुड फिल्मों और स्टार्स से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर गिरफ्तार करने के बाद उन्होंने सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए जानते हैं, उन्होंने भाईजान पर क्यों आरोप लगाए।

KRK aka Kamal Rashid Khan Arrested News

KRK aka Kamal Rashid Khan Arrested News

केआरेके ने अपने अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा है कि वह पिछले एक साल से मुंबई में रह रहे हैं और अपनी सभी अदालती तारीखों पर नियमित रूप से कोर्ट जा रहे हैं। आज वह नए साल के लिए दुबई जाने वाले थे, लेकिन मुंबई पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, वह 2016 के एक मामले में वांटेड हैं।

के.आर.के. ने अपने ट्वीट में आगे कहा है, “सलमान खान कह रहे हैं कि उनकी ‘टाइगर 3’ फिल्म मेरे कारण फ्लॉप हुई है। अगर पुलिस स्टेशन में या जेल में मेरी मृत्यु हो गई तो आपको सभी को पता होना चाहिए कि वह हत्या है। और आपको उसका मास्टरमाइंड कौन है, यह पता होना चाहिए।”

विवादों से रहा है नाता

KRK aka Kamal Rashid Khan Arrested News

के.आर.के. अक्सर सेलेब्रिटीओं के बारे में कंट्रोवर्सिअल ट्वीट करते है। के.आर.के. पर बिना वजह सेलेब्रिटीओं की बदनामी करने वाले ट्वीट करने का आरोप है। इस मामले में वह कई बार जेल गए है। के.आर.के. को 2022 में भी दो बार गिरफ्तार किया गया था। सबसे पहले, इरफान खान और ऋषि कपूर के बारे में कंट्रोवर्सिअल ट्वीट करने के आरोप में के.आर.के. को गिरफ्तार किया गया है। 2016 में विक्रम भट्ट ने भी के.आर.के. के खिलाफ केस दर्ज किया था।

केआरके का करियर

कमाल आर खान (केआरके) ने साल 2008 में आई फिल्म “देशद्रोही” से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, उसके बाद वह किसी फिल्म में हीरो नहीं बने। वह रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आए थे।

हम आशा करते हैं कि इस आर्टिकल से आपको अच्छी जानकारी मिल गयी होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी अच्छी जानकारी मिल सके।

ALSO READ: Alia-Ranbir Daughter Raha Video: क्रिसमस के मौके पर आलिया-रणबीर ने फैंस को दिया तोहफा, दिखाया बेटी का चेहरा

ALSO READ: Sushant Singh Rajput Biopic : क्या सुशांत सिंह राजपूत पर बनेगी फिल्म? फिल्ममेकर संदीप सिंह ने बताया सच

ALSO READ: Arbaaz Khan Wedding : अरबाज खान ने 57 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली; सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

ALSO READ: Sandeep Reddy Vanga Controversy: साइकेट्रिस्ट की हेल्प लेनी चाहिए, दर्शक ने दिया यह बड़ा बयान !

Share this Article
Follow:
नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम अजय है और मैं महाराष्ट्र से हूँ। मैंने 2020 में ब्लॉगिंग शुरू की। मेरी पहली वेबसाइट शिक्षा से संबंधित थी। मुझे बचपन से ही जानकारी इकट्ठा करने का बहुत शौक है और यही मेरा जुनून भी है। फिलहाल मे मेरी hindiyojna.com वेबसाइट पर आर्टिकल अपलोड करता हूँ। साथ ही अब मैं Tazatime की मदद से मनोरंजन जगत से जुड़ी हर खबर को सरल तरीके से आप तक पहुंचाने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version