जॉन अब्राहम ने मुंबई में खरीदा आलीशान बंगला; कीमत जान रह जाएंगे दंग – TaazaTime.com

जॉन अब्राहम ने मुंबई में खरीदा आलीशान बंगला; कीमत जान रह जाएंगे दंग

4 Min Read
John Abraham New Bungalow

John Abraham New Bungalow : बॉलीवूड के कई सेलिब्रिटी अलग-अलग प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर रहे हैं। पिछले साल कई कलाकारों ने नए अपार्टमेंट खरीदे। एक्टर जॉन अब्राहम ने भी अब मुंबई में आलीशान बंगला (John Abraham New Bungalow) खरीदा है। जॉन अब्राहम ने मुंबई के खार इलाके में लिंकिंग रोड पर एक बंगले के लिए डील फाइनल की है।

John Abraham New Bungalow – जॉन के नए बंगले की कीमत

जॉन अब्राहम ने मुंबई में एक नया बंगला खरीदा है। इस बंगले की कीमत लगभग ₹75 करोड़ बताई जा रही है। इंडेक्सटैप डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, जॉन ने 27 दिसंबर, 2023 को ₹70.8 करोड़ के एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए थे। इसके अतिरिक्त ₹4.25 करोड़ का स्टांप ड्यूटी भी भरा गया है।

John Abraham New Bungalow

जॉन ने जो (John Abraham New Bungalow) बंगला खरीदा है, उसका एरिया 5,416 वर्ग फुट है। यह बंगला पहले प्रवीण नाथलाल शाह और उनके परिवार के पास था।

ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रॉपर्टी मार्केट के सूत्रों ने बताया कि, यह प्लॉट लिंकिंग रोड के प्राइम एरिया में है। रिपोर्ट के अनुसार, लिआस फोरास के पंकज कपूर ने कहा, लिंकिंग रोड पर रिटेल दुकान का किराया ₹800 प्रति वर्ग फुट से अधिक है। यह भारत के सबसे महंगे रिटेल मार्केटों में से एक है।

बॉलीवुड के सितारे जॉन अब्राहम ने रियल एस्टेट में निवेश किया है। उन्होंने 2009 में, रतनश परिवार से मुंबई के यूनियन पार्क में एक प्राइम प्लॉट खरीदा था। यह प्लॉट पेटिट स्कूल के पास है। इसका मतलब है कि जॉन अब्राहम ने मुंबई में एक महंगी जमीन खरीदी है। यह जमीन एक स्कूल के पास है, इसलिए यह एक अच्छा निवेश माना जाता है।

जॉन की कुल संपत्ति कितनी है?

जॉन अब्राहम केवल एक एक्टर नहीं हैं, बल्कि एक बिजनेसमैन भी हैं। GQ इंडिया के अनुसार, 2023 में उनकी नेट वर्थ 251 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा उनके पास करोड़ों की कारों का कलेक्शन है। बांद्रा में उनका समुद्र किनारे एक पेंटहाउस है, जो 4 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है। उनके इस पेंटहाउस को 2016 में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्चरल डिजाइन से बेस्ट हाउस का अवॉर्ड मिला था। यह घर जॉन के भाई और पिता ने मिलकर डिजाइन किया था। जॉन के इस घर की कीमत 60 करोड़ रुपये है।

John Abraham Movies – जॉन अब्राहम की फिल्में

जॉन अब्राहम पिछले साल शाहरुख खान की फिल्म “पठान” में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। जॉन ने इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभाई थी। उनकी भूमिका को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। “पठान” में शाहरुख और जॉन के साथ दीपिका पादुकोण ने भी अहम भूमिका निभाई थी। अब दर्शक जॉन के आने वाले फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जॉन अब्राहम ने कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें गरम मसाला (2005), (2006), रेस 2 (2013), शूटआउट अ‍ॅट वडाला (2013), और दोस्ताना (2008) शामिल हैं।

ALSO READ: सलमान खान के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी यह साउथ एक्ट्रेस! 13 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगी एक्ट्रेस तृषा

ALSO READ: Sussanne Khan And Arslan Goni Airport Video: हृतिक रोशन की एक्स वाइफ बॉयफ्रेंड के साथ वेकेशन पर निकली, लेकिन एयरपोर्ट से ही घर लौट आई; आइए जानते है क्या हुआ?

ALSO READ: Rashmika Mandanna Instagram Post: ‘एनिमल’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद रश्मिका मंदाना की पोस्ट चर्चा में, बोलीं- ‘वह सब हुआ जिसका मैंने सपना देखा’

Share this Article
Follow:
नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम अजय है और मैं महाराष्ट्र से हूँ। मैंने 2020 में ब्लॉगिंग शुरू की। मेरी पहली वेबसाइट शिक्षा से संबंधित थी। मुझे बचपन से ही जानकारी इकट्ठा करने का बहुत शौक है और यही मेरा जुनून भी है। फिलहाल मे मेरी hindiyojna.com वेबसाइट पर आर्टिकल अपलोड करता हूँ। साथ ही अब मैं Tazatime की मदद से मनोरंजन जगत से जुड़ी हर खबर को सरल तरीके से आप तक पहुंचाने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version