Instant Home: खुशखबरी! अब तैयार होंगे घर सिर्फ 1 दिन में, जाने क्या हैं Process – TaazaTime.com

Instant Home: खुशखबरी! अब तैयार होंगे घर सिर्फ 1 दिन में, जाने क्या हैं Process

5 Min Read

Instant Home: घर बनाना हर एक इंसान का सपना जरूर होता हैं, क्योकि घर एक ऐसी जगह हैं जहाँ पर इंसान अपने जीवन का सबसे ज्यादा समय बतीत करता हैं। टेक्नोलॉजी के बढ़ते हुए ग्रोथ के कारण दुनिया में ऐसी कई चीजे आ चुकी हैं जिसने हमारे जीवन को कही ज्यादा आसान बना दिया हैं।

ऐसे में भारत के रहने वाले अरुण देव त्यागी ने बढ़ते हुए टेक्नोलॉजी की मदद से एक ऐसा Startup शुरू किया हैं, जिसमे वह लोगो को सिर्फ 1 दिन में किसी भी तरह क घर बनाकर देते हैं। इनके इस Startup का नाम ‘Insta Hom’ हैं जिसका मतलब होता हैं Instant Home, इस startup के अंदर लोगो को बहुत ही कम समय में उनका पसंदीदा घर तैयार करवा कर दिया जाता हैं।

सिर्फ 1 दिन में होंगे घर तैयार

Instant Home स्टार्टअप के फाउंडर अरुण त्यागी ने अपने Startup के बारे में एक इंटरव्यू में बात करते हुए बताया कि उन्होंने इस तरह का इनोवेटिव स्टार्टअप इसलिए शुरू किया ताकि लोगो को कम समय में घर और कॉटेज तैयार होकर मिल सके। इसके आलावा हमारे देश भारत में घरों की डिमांड भी बहुत ज्यादा हैं और कई लोगो के पास घर होते हुए भी वह दूसरे घर की डिमांड करते हैं।

ऐसे में उनका यह स्टार्टअप ‘Instant Home’ उन सभी लोगो की मदद करेगा जिन्हे अपने घर चाहिए। साथ ही आपको यह भी बता दें कि इनके द्वारा तैयार किये गए घर को आप एक जगह से दूसरी जगह भी आसानी से शिफ्ट कर सकते हैं।

पर वही जो घर कंक्रीट और मिट्टी से बने होते हैं उन्हें एक जगह से दूसरे जगह नहीं ले जाया जा सकता हैं।

इस मटेरियल से बनेंगे घर

अरुण त्यागी जो Instant Home के फाउंडर हैं उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया कि जहाँ आम घर कंक्रीट और मिट्टी के बने होते यह अपने सभी घरो को Fiberglass के मटेरियल से बनाते हैं। यही कारण हैं कि Fiberglass मटेरियल के कारण इनके घर बहुत कम समय में तैयार हो जाते हैं।

साथ में इन घरो को अगर आप किसी ओर जगह भी ले जाना चाहते हैं तो आसानी से बिना किसी दिक्कत के ले के जा सकते हैं क्योकि Instant Home आपको पूरा घर Fiberglass के मटेरियल से बना कर देता हैं।

घर में कभी नहीं आएगी दिक्कत

अपने इंटरव्यू में आगे अरुण त्यागी ने बताया कि इनके द्वारा बनाये गए घरों में कभी भी कोई दिक्कत नहीं आएगी, ना ही घर में कभी दीमक लगेंगे और ना ही घर का कोई पेंट उतरेगा। साथ ही में अगर कभी घर में आग भी लग जाती हैं तो वो आग उस जगह से आगे कभी नहीं फैलेगी क्योकि इनके सभी घर Fire Resistance होते हैं।

Home Made by ‘Insta Hom’ Startup

इसके आलावा यदि आप इनके द्वारा बनवाये घरो को पानी के पास भी रखते हैं तो घर में कोई दिक्कत या किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी क्योकि Fire Resistance होने के साथ साथ इनके घर Water Resistance भी हैं जिसके कारण इनके घरो में कोई जंक वगैरा भी नहीं लगती हैं।

Fiberglass से शरीर को होता हैं नुक्सान

Interviewer ने आगे अरुण त्यागी से पूछा कि कई लोगो को मानना हैं कि Fiberglass से शरीर में कई नुक्सान होते हैं, तो इस्पे अरुण त्यागी ने जवाब दिया कि ऐसा कुछ भी नहीं होता हैं यह एक मिसकन्सेप्शन और भ्रम हैं। हमारे देश की वन्दे भारत ट्रैन में भी Fiberglass के मटेरियल का इस्तमाल होता हैं।

इसके आलावा हमारे घर की टंकी भी फाइबर गिलास की बनी होती इसलिए आपको डरने की कोई जरूरत नहीं हैं, Fiberglass एक सेफ मटेरियल हैं जिसका कई चीजों में इस्तमाल किया जाता हैं और इससे हमारे शरीर पर किसी भी तरह का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता हैं।

हम आशा करते हैं कि इस लेख की मदद से आपको Instant Home के बारे में जानकारी हो गई होगी, अगर आपको इससे जुड़ा कोई भी प्रश्न पूछना हैं तो आप नीचे कमेंट बॉक्स के जरिये अपना प्रश्न पूछ सकते हैं। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी 1 दिन में घर कैसे तैयार हो सकता हैं, इसकी जानकारी मिल सके।

Share this Article
Follow:
राम-राम सभी को मेरा नाम गगन श्रीवास्तव हैं, मैं भारत का रहना वाला हूँ। मैं एक Digital Marketer, Content Writer, Creator और Teacher हूँ। यहाँ TaazaTime पर मेरी भूमिका आप सभी तक बिज़नेस और फाइनेंस के दुनिया से नयी खबरे पहुंचना हैं ताकि आपको इससे जुडी हर जानकारी मिलती रहे, धन्यवाद!
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version