India Youngest CEO: मिलिए भारत के सबसे Young CEOs से, उम्र जानकार हो जाएंगे हैरान! – TaazaTime.com

India Youngest CEO: मिलिए भारत के सबसे Young CEOs से, उम्र जानकार हो जाएंगे हैरान!

4 Min Read

India Youngest CEO: आज हमारे देश भारत में अपना बिज़नेस और Startup शुरू करने की एक होड़ चल रही हैं और ज्यादतर लोग अपना ही बिज़नेस अथवा Startup शुरू करना चाहते हैं। ऐसे में आज भारत के अंदर Startups की गिनती बढ़ती जा रही हैं और Startups के CEOs भी साथ में बढ़ते जा रहे हैं।

पर क्या आपको पता हैं कि भारत में सबसे Young CEO कौन हैं और उनकी कितनी उम्र होगी? अगर नहीं तो आज के इस लेख में हम India Youngest CEO के बारे में जानेंगे, जिन्होंने सबसे कम उम्र में अपना बिज़नेस शुरू किया और CEO बने।

India Youngest CEO की सूचि में दो भाइयो ने अपना नाम दर्ज करवाया हुआ हैं, इनका नाम हैं – Shravan Kumaran और Sanjay Kumaran. इन दोनों भाइयो ने मिलकर बहुत ही कम उम्र में अपना बिज़नेस शुरू किया और आज भारत में सभी लोग इनका नाम जानते हैं।

इनकी उम्र हैं सिर्फ 8 और 10 साल

Shravan की उम्र सिर्फ 8 साल की थी और संजय की उम्र सिर्फ 10 साल की थी जब दोनों ने अपना बिज़नेस शुरू किया और India Youngest CEO की सूचि में अपना नाम दर्ज करवाया। दोनों भाइयो ने इतनी कम उम्र में साल 2011 में GoDimensions नाम की कंपनी को अपने घर चेन्नई से ही शुरू किया था, जिसमे इनका काम Apps और कंप्यूटर प्रोग्राम को बनाना हैं। कंपनी में Sanjay का रोल CEO का हैं और Shravan का रोल कंपनी प्रेजिडेंट का हैं।

GoDimensions की शुरुवात करते ही कुछ सालो में दोनों भाइयो ने 7 ऐसी प्रसिद्ध ऍप्लिकेशन्स को बनाया जो आज पूरी दुनिया के 50 देशो में बहुत प्रसिद्ध हैं साथ ही में इनके द्वारा बनाये गए Applications पर लाखो में Downloads भी हैं।

पिता ने किया हैं बहुत सपोर्ट

Shravan और Sanjay की सफलता के पीछे उनके पिता Surendran Kumaran का सबसे बड़ा रोल हैं क्योकि उन्होंने दोनों में एक कोडिंग का पैशन देखा था जब दोनों की उम्र लगभग 4 साल की थी। इसलिए Surendran ने अपने दोनों बेटो को बचपन से ही कोडिंग सीखाना शुरू कर दिया था और इसी के बदौलत Sanjay और Shravan दोनों ने कम उम्र में अपना एक बिज़नेस कर दिया था।

संजय और श्रवण दोनों ने मिलकर सबसे पहले ‘Catch Me Cop’ नाम से एक एप्लीकेशन बनायीं थी जो भारत के प्रसिद्ध चोर पुलिस गेम पर आधारित थी। जिसके बाद दोनों ने मिलकर लगभग 150 से ज्यादा एप्लीकेशन सिर्फ टेस्टिंग के लिए बनाये थे।

अभी कर रहे हैं Salesforce और Microsoft में काम

इस समय संजय और श्रवण के LinkedIn प्रोफाइल के मुताबिक श्रवण San Francisco में Salesforce कंपनी के लिए Software Developer का काम रहे हैं और Sanjay माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के लिए Software Engineer Intern का। इसके साथ में दोनों भाइयो की यह GoDimensions कंपनी भी चल रही हैं।

हम आशा करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा, और आपको India Youngest CEO के बारे में जानकारी हो गयी होगी, इस लेख को दूसरे सभी लोगो के साथ जरूर साँझा करें ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी हो सके।

आम पूछे जाने वाले प्रश्न:

Share this Article
Follow:
राम-राम सभी को मेरा नाम गगन श्रीवास्तव हैं, मैं भारत का रहना वाला हूँ। मैं एक Digital Marketer, Content Writer, Creator और Teacher हूँ। यहाँ TaazaTime पर मेरी भूमिका आप सभी तक बिज़नेस और फाइनेंस के दुनिया से नयी खबरे पहुंचना हैं ताकि आपको इससे जुडी हर जानकारी मिलती रहे, धन्यवाद!
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version