Hrithik Roshan Body Transformation: सिर्फ 5 हफ्तों में आया इतना बदलाव, बॉडी फिटनेस के लिए ऋतिक को झेलनी पड़ी ये चीजें – TaazaTime.com

Hrithik Roshan Body Transformation: सिर्फ 5 हफ्तों में आया इतना बदलाव, बॉडी फिटनेस के लिए ऋतिक को झेलनी पड़ी ये चीजें

4 Min Read

Hrithik Roshan Body Transformation: बॉलीवुड में फिट और हैंडसम अभिनेता के रूप में ऋतिक रोशन को जाना जाता है। उनके प्रशंसकों की संख्या बहुत बड़ी है, इसलिए सोशल मीडिया पर उनकी भी बड़ी फैन फॉलोइंग है। प्रशंसक उनके फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

हृतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस में बदलाव के कुछ फोटो शेयर किए हैं, जिन्हें देखकर सभी हैरान हैं। खास बात यह है कि यह बदलाव उन्होंने केवल 5 हफ्तों में किया है।

Hrithik Roshan Body Transformation

ऋतिक रोशन कुछ समय से लोगों की नजरों से दूर थे। वह कहीं नहीं दिख रहे थे। लेकिन अब वह सामने आ गए हैं और उनका नया लुक देखने को मिला है। ऋतिक रोशन ने पांच हफ्तों के अंदर खुद में इतना बदलाव किया है कि, फोटो देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं। ऋतिक ने केवल 6 हफ्तों में बहुत वजन कम किया और अपनी फिटनेस वापस पा ली। इतना ही नहीं बल्कि उनके शरीर में कट्स और सिक्स पैक एब्स स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पुराने और नए फोटो शेयर किए हैं। इन फोटो में उन्होंने दिखाया है कि उन्होंने पांच हफ्तों में अपना वजन कम किया है और अब उनके सिक्स पैक एब्स स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। उनके फैंस उनकी नई फिटनेस को देखकर बहुत खुश हैं।

Hrithik Roshan Body Transformation

Hrithik Roshan Body Transformation: ऋतिक की पोस्ट, बताया क्या-क्या दिक्कतें आईं?

फोटो शेयर करते हुए ऋतिक ने बताया कि, ऐसा बदलाव और पुरानी फिटनेस पाने के लिए उन्हें कई चीजें सहन करनी पड़ीं। ऋतिक ने बताया कि इसके लिए वह अपने परिवार को भूल गए थे। न किसी पार्टी या फंक्शन में गए, न बच्चों के स्कूल के पेरेंट्स मीटिंग में गए। इतना ही नहीं बल्कि वह घंटों काम भी नहीं करते थे। ऋतिक ने बताया कि, वह रोज रात 9 बजे सो जाते थे।

Hrithik Roshan Body Transformation सिर्फ 5 हफ्ते में बड़ा बदलाव

ऋतिक ने पोस्ट में लिखा है कि, “पांच हफ्ते खत्म होने लगे। छुट्टी के बाद से लेकर शूट खत्म होने तक। काम फतह हुआ। मेरे घुटनों, कमर, कंधों, दिमाग और रीढ़ की हड्डी को धन्यवाद। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूँ। अब आराम करने और इससे उबरने का समय आ गया है, ताकि सब कुछ ठीक हो जाए।

Hrithik ने गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद को दिया क्रेडिट

ऋतिक रोशन ने अपनी पोस्ट में बताया कि, यह सब करना उनके लिए बहुत कठिन था। उन्होंने कहा कि, उन्होंने अपने शरीर को बहुत कष्ट दिया है। लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने उन्हें प्रेरित किया। सबा ने उन्हें बताया कि, वह उनके लिए बहुत खुश हैं।

ऋतिक रोशन ‘फाइटर’ में नजर आएंगे जो 2024 में रिलीज होगी

हृतिक रोशन 2022 में फिल्म “विक्रम वेधा” में दिखाई दिए थे। इसके बाद, वह 2024 में रिलीज़ होने वाली फिल्म “फाइटर” की तैयारियों में व्यस्त थे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, संजीदा शेख और अक्षय ओबेरॉय हैं। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।

ALSO READ: Nora Fatehi Audition Video Viral: बॉलीवुड में आने से पहले ऐसे काम कर रही थीं नोरा फतेही, वायरल हुआ पुराना वीडियो

Share this Article
Follow:
नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम अजय है और मैं महाराष्ट्र से हूँ। मैंने 2020 में ब्लॉगिंग शुरू की। मेरी पहली वेबसाइट शिक्षा से संबंधित थी। मुझे बचपन से ही जानकारी इकट्ठा करने का बहुत शौक है और यही मेरा जुनून भी है। फिलहाल मे मेरी hindiyojna.com वेबसाइट पर आर्टिकल अपलोड करता हूँ। साथ ही अब मैं Tazatime की मदद से मनोरंजन जगत से जुड़ी हर खबर को सरल तरीके से आप तक पहुंचाने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version