Deepika Padukone Lovestory: पहली नजर में ही दीपिका पर दिल हार बैठे थे रणवीर, पढ़ें ‘दीप-वीर’ की प्रेम कहानी – TaazaTime.com

Deepika Padukone Lovestory: पहली नजर में ही दीपिका पर दिल हार बैठे थे रणवीर, पढ़ें ‘दीप-वीर’ की प्रेम कहानी

5 Min Read
Deepika Padukone Lovestory

Deepika Padukone Lovestory: बॉलीवुड की वर्तमान में सबसे हिट और हॉट अभिनेत्री के रूप में दीपिका पादुकोण जानी जाती हैं। उन्होंने अभिनेता रणवीर सिंह से शादी करके फैंस के दिलों को जीत लिया। इन दोनों की ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री जितनी दर्शकों को देखना पसंद है, उतनी ही ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी देखने के लिए फैंस उत्सुक रहते हैं। आज 5 जनवरी को दीपिका का जन्मदिन है। इस अवसर पर जानते हैं उनकी लव स्टोरी (Deepika Padukone Lovestory)…

रणवीर और दीपिका को बॉलीवुड में “दीप-वीर” के नाम से जाना जाता है। उनकी मुलाकात कैसे हुई, कहाँ हुई यह सब जानने के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं। सबसे पहले उन्होंने एक अवार्ड फंक्शन में एक-दूसरे को देखा था। उसके बाद 2013 में “गोलियों की रासलीला राम-लीला” इस फिल्म में पहली बार दीपिका और रणवीर ने स्क्रीन शेयर की थी। इस फिल्म के समय वे दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए।

Deepika Padukone Lovestory

Deepika Padukone Lovestory

“गोलियों की रासलीला राम-लीला” में कई रोमांटिक सीन्स हैं। एक किसिंग सीन के दौरान दोनों इतने एक-दूसरे में खो गए थे कि निर्देशक ने कट कहने के बाद भी नहीं रुके। वे एक-दूसरे को किस करते रहे। शूटिंग खत्म होते-होते दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। उसके बाद उन दोनों के अफेयर की चर्चाओं को उड़ान मिली।

दीपिका और रणवीर ने संजय लीला भंसाली की तीन फिल्मों में एक साथ काम किया है। पहली फिल्म “गोलियों की रासलीला राम-लीला” थी, जो 2013 में रिलीज़ हुई थी। दूसरी फिल्म “बाजीराव-मस्तानी” थी, जो 2015 में रिलीज़ हुई थी। और तीसरी फिल्म “पद्मावत” थी, जो 2018 में रिलीज़ हुई थी। उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। इसके बाद उनकी फिल्म “83” भी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।

दीपिका और रणवीर ने 2015 में की सगाई

लगभग दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 2015 में गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी। इस बात का खुलासा रणवीर सिंह ने करण जौहर के चैट शो “कॉफी विद करण” में किया था। रणवीर ने बताया था कि वह किसी भी हालत में दीपिका को खोना नहीं चाहते थे। इसलिए, बिना कोई देर किए उन्होंने अपनी बहन और मां के साथ दीपिका के लिए अंगूठी खरीदी और वेकेशन पर अचानक उन्हें प्रपोज कर दिया।

6 साल डेट करने के बाद रचाई थी शादी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में दो रीति-रिवाज से 2018 में शादी की थी। दीपिका ने अपनी शादी में अपनी मां की दी हुई साड़ी पहनी थी।

Deepika Padukone Lovestory

खुशखबरी….क्या मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण?

दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद रणवीर सिंह से शादी की। उन्होंने 2018 में रणवीर सिंह से शादी की। अब 38 साल की उम्र में दीपिका ने मां बनने के संकेत दिए हैं। एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने कहा, रणवीर और मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं। हम अपने परिवार में नए सदस्य की एंट्री का इंतजार कर रहे हैं। परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद मुझमें कुछ भी बदलाव नहीं आया है।

दीपिका पादुकोण ने आगे कहा, इंडस्ट्री में पैसा और फेम मिल गया है, लेकिन आज भी मेरे पैर जमीन पर ही हैं। घर पर मैं सेलिब्रिटी नहीं होती। मेरे पैर जमीन पर रहने में मेरे परिवार का बड़ा हाथ है। रणवीर और मैं हमारे बच्चों पर भी ऐसे ही संस्कार करेंगे।

ALSO READ: शूरा खान से दूसरी शादी के बाद अरबाज खान ने मलाइका को किया अनफॉलो? तो एक्ट्रेस…

ALSO READ: Orry ने Palak Tiwari को दिखाई मिडिल फिंगर, लीक हुई दोनों के झगड़े की चैट, आख़िर मामला क्या है?

Share this Article
Follow:
नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम अजय है और मैं महाराष्ट्र से हूँ। मैंने 2020 में ब्लॉगिंग शुरू की। मेरी पहली वेबसाइट शिक्षा से संबंधित थी। मुझे बचपन से ही जानकारी इकट्ठा करने का बहुत शौक है और यही मेरा जुनून भी है। फिलहाल मे मेरी hindiyojna.com वेबसाइट पर आर्टिकल अपलोड करता हूँ। साथ ही अब मैं Tazatime की मदद से मनोरंजन जगत से जुड़ी हर खबर को सरल तरीके से आप तक पहुंचाने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version