December 2023 OTT Release: दिसंबर में ओटीटी पर रिलीज होगी ये फिल्में और वेब सीरीज़, देखे यहाँ लिस्ट – TaazaTime.com

December 2023 OTT Release: दिसंबर में ओटीटी पर रिलीज होगी ये फिल्में और वेब सीरीज़, देखे यहाँ लिस्ट

5 Min Read
December 2023 OTT Release

December 2023 OTT Release: ओटीटी दुनिया मनोरंजन का खजाना है। बहुत से लोग घर पर बैठकर ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं। पुरानी फिल्मों से लेकर हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्मों तक सभी फिल्में अब ओटीटी पर देखी जा सकती हैं।

इसलिए साल के अंत महीने में (December 2023 OTT Release) ओटीटी के दर्शकों को ओटीटी निर्माताओं की तरफ से एक अलग तरह की पेशकश मिलने वाली है। इसमें सिर्फ अंग्रेजी ही नहीं बल्कि हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज़ होने वाली है।

अगर आप भी दिसंबर महीने में घर पर बैठकर ओटीटी पर कुछ देखना चाहते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें।

December 2023 OTT Release

TitlePlatformRelease DateGenreCast (Lead Roles)
DhoothaAmazon PrimeDecember 1Suspense ThrillerNaga Chaitanya, Parvathy Thiruvothu, Priya Bhavani Shankar, Prachi Desai
Mission RaniganjNetflixDecember 1ActionAkshay Kumar, Parineeti Chopra, Kumud Mishra, Pawan Malhotra, Ravi Kishan, and more
Kadak SinghZee-5December 8Crime ThrillerPankaj Tripathi
ChamakSony LivDecember 7Musical ThrillerN/A
The ArchiesNetflixDecember 7N/ASuhana Khan, Khushi Kapoor, Agastya Nanda
December 2023 OTT Release

धूथा (Dhootha)

December 2023 OTT Release

साऊथ फिल्मों के जाने-माने एक्टर नागा चैतन्य की अगली वेब सीरीज़ “धूथा” 1 दिसंबर, 2023 को अमेज़ॅन प्राइम पर रिलीज़ होगी। यह एक सस्पेंस थ्रिलर सीरीज़ है, जो हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगी।

सीरीज़ की कहानी एक पत्रकार की मौत के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज़ में नागा चैतन्य के साथ पार्वती तिरुवोथु, प्रिया भवानी शंकर और प्राची देसाई ने भी प्रमुख भूमिकाएँ निभाई हैं।

मिशन रानीगंज (Mission Raniganj)

December 2023 OTT Release

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज फिल्म 1 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। यह फिल्म 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी, और इसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने बड़ी कमाई की थी।

इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवी किशन, वरुण बडोला, दिव्येंदु भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, वीरेंद्र सक्सेना, शिशिर शर्मा, अनंत महादेवन, जमील खान, सुधीर पांडे, बच्चन पचेरा, मुकेश भट्ट ने भी प्रमुख भूमिकाएँ निभाई हैं।

कडक सिंह (Kadak Singh)

December 2023 OTT Release

बॉलीवुड में अपने एक्टिंग के दम पर खास जगह बनाने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी फिल्म ‘कडक सिंह’ (Kadak Singh) को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर देखने के बाद यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म एक क्राइम थ्रिलर होगी। इस ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी के एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

कडक सिंह फिल्म 8 दिसंबर 2023 को रिलीज हो रही है। यह फिल्म ज़ी-5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। पंकज त्रिपाठी के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

चमक (Chamak)

December 2023 OTT Release

म्यूझिकल थ्रिलर सीरिज “चमक” सोनी लिव ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी। इस सीरीज़ में पंजाब के म्यूझिक इंडस्ट्री के बारे में दिखाया जाएगा। 7 दिसंबर को यह सीरीज़ रिलीज़ होगी।

द आर्चीज (The Archies)

December 2023 OTT Release

“द आर्चीज” फिल्म पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की पोते की फिल्म “द आर्चीज” 7 दिसंबर को रिलीज़ होगी। इस फिल्म से सुहाना खान बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

इस फिल्म में सुहाना खान, खुशी कपूर, और अगस्त्य नंदा जैसे स्टारकिड्स दिखाई देंगे। यह फिल्म 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी।

हम आशा करते हैं कि इस आर्टिकल से आपको अच्छी जानकारी मिल गयी होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी अच्छी जानकारी मिल सके।

ALSO READ: 6 Mind-Blowing AI Movies and Web Series: ओटीटी पर देखें ये साइंस फिक्शन पर बनी फिल्में-वेब सीरीज, उड़ जाएगी रातों की नींद

ALSO READ: Rashmika Mandanna Upcoming Movies: रश्मिका के फैन्स, तैयार हो जाइए! आ रही है रश्मिका मंदाना की फिल्में, देखे यहाँ लिस्ट

ALSO READ: 5 Best Serial Killer Web Series : ये पांच वेब सीरीज आपकी रातों की नींद उड़ा देगी, देखे यहाँ लिस्ट

Share this Article
Follow:
नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम अजय है और मैं महाराष्ट्र से हूँ। मैंने 2020 में ब्लॉगिंग शुरू की। मेरी पहली वेबसाइट शिक्षा से संबंधित थी। मुझे बचपन से ही जानकारी इकट्ठा करने का बहुत शौक है और यही मेरा जुनून भी है। फिलहाल मे मेरी hindiyojna.com वेबसाइट पर आर्टिकल अपलोड करता हूँ। साथ ही अब मैं Tazatime की मदद से मनोरंजन जगत से जुड़ी हर खबर को सरल तरीके से आप तक पहुंचाने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version