BSE Odisha 10th Result 2024 Declared, यहाँ से देखे! अपना रिज़ल्ट – TaazaTime.com

BSE Odisha 10th Result 2024 Declared, यहाँ से देखे! अपना रिज़ल्ट

3 Min Read
BSE Odisha 10th Result

BSE Odisha 10th Result: Board of Secondary Education, Odisha के द्वारा कक्षा 10 की परीक्षा 20 फ़रवरी 2024-4 मार्च 2024 तक ली गई थी, जिसका रिज़ल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर 26 मई 2024 को जारी कर दिया गया है, जो भी विद्यार्थी कक्षा 10 की परीक्षा को दिए थे वे अपने रिज़ल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं, रिज़ल्ट को देखने की प्रक्रिया के बारे में नीचे बताया गया है और डायरेक्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक भी दिया गया हैं।

BSE Odisha 10th Result 2024 का इंतज़ार कुल लगभग 5.5 लाख से भी ज़्यादा विद्यार्थी कर रहे थे जिन्होंने इस परीक्षा को दिया था जबकि ओड़िशा बोर्ड के द्वारा 26 मई 2024 को रिज़ल्ट घोषित करने के बाद विद्यार्थियों का इंतज़ार भी ख़त्म हो गया है। इस वर्ष 2024 में उड़ीसा बोर्ड के कक्षा 10 में कुल 96.07% बच्चे सफल हुए हैं, जिसमें लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 96.73 रहा है और लड़कों के पास होने का प्रतिशत 95.39 रहा है, जिससे ये पता चलता है कि ओडिशा बोर्ड की परीक्षा में लड़कियों ने अच्छे नंबर लाए हैं इसी के साथ लड़कियों ने अपने स्कूल का नाम और अपने माता पिता का नाम रोशन किया है।

How to Check BSE Odisha 10th Result

BSE Odisha 10th Result 2024 अभी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है, अब विद्यार्थी अपना रिज़ल्ट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे, रिज़ल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

Step1:- सबसे पहले Board of Secondary Education, Odisha की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

Step2:- इसके बाद होम पेज पर दिए गए रिज़ल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step3:- अब आपको यहाँ Download BSE Odisha 10th Result 2024 का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें।

Step4:- इसके बाद माँगी गई सभी सूचनाओं को भरेंगे, जैसे कि रोल नंबर और जन्मतिथि और फिर Submit की ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step5:- अब आपका रिज़ल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा, इसको डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

ऊपर बताया गए तरीक़े से विद्यार्थी अपना रिज़ल्ट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं, रिज़ल्ट में विद्यार्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा पास करने का वर्ष, सभी विषयों में मिले अंक, माता पिता का नाम, ग्रेड, प्रतिशत, डिविज़न आदि से संबंधित पूरी जानकारी दी जाती है, जिसका प्रयोग भविष्य में किया जाता है। विद्यार्थी अपना रिज़ल्ट डायरेक्ट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के लिंक (bseodisha.ac.in) पर क्लिक करें।

इसे भी देखें:-

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version