पंजाबी सिंगर ने किया India का अपमान, BoAt ने तुरंत हटाया अपने Brand से! – TaazaTime.com

पंजाबी सिंगर ने किया India का अपमान, BoAt ने तुरंत हटाया अपने Brand से!

4 Min Read

#Shubh Show Canceled in India By BoAt: हाल ही में मशहूर हुए पंजाबी सिंगर शुभ का मुंबई में होने वाला शो रद्द हो गया, यह वहीं पंजाबी सिंगर हैं जिन्होंने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर भारत का नक्शा अपलोड किया था जिसमे पंजाब और कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं दिखाए गए थे। इसी कारण आज शुभ का पुरे देश में विरोध हो रहा हैं, साथ ही में शुभ का 23 से 25 सितम्बर तक मुंबई में लाइव शो होने वाला था उसे भी रद्द कर दिया गया हैं।

शुभ का पूरा नाम शुभनीत सिंह हैं, और अब इन्हे भारत का अपमान करना बहुत महंगा पड़ गया हैं। इनके मुंबई शो की टिकटिंग BookMyShow द्वारा करवाई जा रही थी, पर BookMyShow कंपनी की तरफ से X (Twitter) पर यह अपडेट दी गयी हैं कि कैनेडियन पंजाबी सिंगर शुभ का “Still Rollin Tour” रद्द कर दिया गया हैं और जिन्होंने भी इनके शो के लिए टिकट खरीदी थी उन सभी के पैसे अब रिफंड कर दिए जाएंगे।

मुंबई में हुआ था जमकर विरोध

शुभ का लाइव शो मुंबई में 23 से 25 सितम्बर तक होना था पर इससे पहले ही मुंबई में इनका ज़ोरदार विरोध होना शुरू हो गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के सदस्यों ने शनिवार के दिन से पंजाबी सिंगर शुभ का विरोध करना शुरू कर दिया था और इनके पोस्टर जहाँ-जहाँ लगे थे वहाँ से हटाने शुरू कर दिए थे। BJYM के सदस्यों के आलावा आम लोगो ने भी मुंबई में इनका विरोध करना शुरू कर दिया था।

सोशल मीडिया पर जमकर मचा था बवाल

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (Twitter) पर कई लोगो ने शुभ के आने वाले मुंबई शो का पूरा विरोध किया था और उसे स्पोंसर करने वालो को भी अपने पोस्टो में टैग किया था ताकि शुभ का यह शो रद्द हो सके। X (Twitter) पर लोगो का कहना था कि जो भारत का अपमान करता हैं उसे भारत में किसी भी तरह का शरण ना दिया जाए।

Sponsors भी हट गए थे पीछे

मुंबई और सोशल मीडिया पर शुभ का विरोध होने के कारण उसे स्पोंसर करने वाली कंपनी “BoAt” ने उसका शो रद्द होने से पहले ही अपने हाथ पीछे खींच लिए थे और अपना कॉन्ट्रैक्ट शुभ के साथ तोड़ दिया था।

BoAt का शुभ को लेकर यह बयान था कि – अविश्वसनीय संगीत समुदाय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता गहरी है, हम सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण एक सच्चे भारतीय ब्रांड हैं। इसलिए, जब हमें इस साल की शुरुआत में कलाकार शुभ द्वारा की गई टिप्पणियों के बारे में पता चला, तो हमने दौरे से अपना प्रायोजन वापस लेने का फैसला किया”

Read more:

इसके बाद कई बड़े स्टार्स जैसे – विराट कोहली, हार्दिक पंडया ने भी शुभ को इंस्टाग्राम पर से Unfollow कर दिया था और अब पंजाबी सिंगर शुभ का मुंबई शो रद्द हो चूका हैं। शुभ ने भारत का विवादिक नक्शा उस समय अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था जब पंजाब पुलिस ने पुरे पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए अपना मिशन शुरू किया था।

Share this Article
Follow:
राम-राम सभी को मेरा नाम गगन श्रीवास्तव हैं, मैं भारत का रहना वाला हूँ। मैं एक Digital Marketer, Content Writer, Creator और Teacher हूँ। यहाँ TaazaTime पर मेरी भूमिका आप सभी तक बिज़नेस और फाइनेंस के दुनिया से नयी खबरे पहुंचना हैं ताकि आपको इससे जुडी हर जानकारी मिलती रहे, धन्यवाद!
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version