Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar : ‘वीकेंड का वार’ में कौन होगा सलमान खान के रडार पर और वीकेंड का वार में किसका कटेगा पत्ता? – TaazaTime.com

Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar : ‘वीकेंड का वार’ में कौन होगा सलमान खान के रडार पर और वीकेंड का वार में किसका कटेगा पत्ता?

3 Min Read

Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar : बिग बॉस 17 शुरू हुए एक हफ्ता हो गया है। आज पहला वीकेंड का वार होगा। सलमान खान को देखने और वो किसकी क्लास लेंगे, यह जानने के लिए दर्शक उत्सुक हैं।

पहले ही हफ्ते में घर में बहुत लड़ाई-झगड़ा हुआ। आज सलमान खान सबकी गलतियों का जायजा लेंगे और उन्हें बताएंगे कि उन्हें क्या करना चाहिए था।

‘Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar’ और सलमान खान की क्लास

Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar

बिग बॉस 17 के पहले हफ्ते में, Udaariyaan फेम अभिनेता अभिषेक कुमार का आक्रामक रूप देखने को मिला। उन्होंने बिग बॉस घर में आने से पहले ही लड़ाई शुरू कर दी थी। उन्होंने अपनी कोस्टार ईशा के साथ पहले दिन स्टेज पर लड़ाई की। उसके बाद, उन्होंने घर में सोनिया बंसल, खानजादी, सनी आर्य और अरुण माशेट्टी के साथ लड़ाई की है। अरुण और उनकी लड़ाई इतनी तीखी हो गई कि वे एक-दूसरे पर थूक गए।

सोशल मीडिया पर ‘वीकेंड का वार’ के अपडेट आने शुरू हो गए हैं। पहले वीकेंड में ‘बिग बॉस’ के घर में झगड़ा देखने को मिलेगा। ‘बिग बॉस तक’ नाम के एक एक्स अकाउंट ने अपडेट शेयर करते हुए बताया है कि, इस वीकेंड में सलमान खान अभिषेक कुमार की क्लास लेंगे। साथ ही ईशा को भी डबल स्टैंड लेने के कारण उसे बहुत सुनावेंगे।

Bigg Boss 17: सलमान खान का सपोर्ट, आग लगाएगा?

Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar

बिग बॉस 17 शुरू होने के बाद पहली दिन बिग बॉस ने बताया था कि वह शो के लिए सबसे अच्छे प्रतियोगी को सपोर्ट करेगा। इससे सभी प्रतियोगी हैरान रह गए थे। अब इस वीकेंड में सलमान खान बताएंगे कि वह किसे सपोर्ट करते हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि सलमान खान अंकिता लोखंडे और विकी जैन को सपोर्ट कर सकते हैं।

बिग बॉस को एक विवादास्पद शो माना जाता है। यह शो विवादास्पद होने के बावजूद बहुत लोकप्रिय भी है। दर्शक अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी को उनके असली रूप में देखने के लिए उत्सुक होते हैं। इसलिए इस शो की टीआरपी भी बहुत अधिक होती है।

Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar में आएंगे सेलिब्रिटीज़

इस सप्ताह के ‘वीकेंड का वार‘ में कृति सेनन, टाइगर श्रॉफ और कंगना रनौत आएंगे। कृति और टाइगर अपनी नई फिल्म ‘गणपत’ के प्रमोशन के लिए आएंगे, जबकि कंगना अपनी आने वाली फिल्म ‘तेजस’ के प्रमोशन के लिए आएंगे।

ALSO READ: Bigg Boss 17 Updates: ‘बिग बॉस’ के घर में Ankita Lokande ने किया बेबी प्लानिंग का खुलासा, बताया शो में आने की क्या है वजह?

Share this Article
Follow:
नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम अजय है और मैं महाराष्ट्र से हूँ। मैंने 2020 में ब्लॉगिंग शुरू की। मेरी पहली वेबसाइट शिक्षा से संबंधित थी। मुझे बचपन से ही जानकारी इकट्ठा करने का बहुत शौक है और यही मेरा जुनून भी है। फिलहाल मे मेरी hindiyojna.com वेबसाइट पर आर्टिकल अपलोड करता हूँ। साथ ही अब मैं Tazatime की मदद से मनोरंजन जगत से जुड़ी हर खबर को सरल तरीके से आप तक पहुंचाने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version