Bigg Boss 17 Elimination: शॉकिंग एविक्शन! इस चहेते कंटेस्टेंट का हुआ पत्ता साफ, फैंस हुए हैरान – TaazaTime.com

Bigg Boss 17 Elimination: शॉकिंग एविक्शन! इस चहेते कंटेस्टेंट का हुआ पत्ता साफ, फैंस हुए हैरान

4 Min Read
Bigg Boss 17 Elimination

Bigg Boss 17 Elimination: बिग बॉस 17 में एक चौंकाने वाला एलिमिनेशन होगा जिसमें एक मजबूत कंटेस्टेंट को शो से बाहर होना पड़ेगा। इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट्स के नाम नॉमिनेट किए गए थे विक्की जैन, नील भट्ट, खानजादी उर्फ फिरोजा खान और अभिषेक कुमार। इनमें से जिस कंटेस्टेंट (Bigg Boss 17 Elimination) को बाहर होना पड़ा है, वो हमेशा चर्चा में रहा है।

Bigg Boss 17 Elimination – इस मजबूत दावेदार का सपना हुआ चूर-चूर, सलमान खान के शो से कटा पत्ता

Bigg Boss 17 Elimination

बिग बॉस सीजन 17 में इस हफ्ते 4 लोग नॉमिनेट थे। नील भट्ट को तो पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया गया है। इसके अलावा खानजादी, अभिषेक कुमार और विक्की जैन भी एविक्शन की रेस में थे। दर्शक ये जानने के लिए बहुत उत्साहित थे कि आखिर शो से कौन जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के मुताबिक, शो से अब खानजादी का सफर खत्म हो गया है। उन्हें घरवालों ने निकाला है।

बिग बॉस 17 का वीकेंड का वार गुरुवार को ही शूट किया जाता है। लेकिन शुक्रवार और शनिवार को टीवी पर दिखाया जाता है। इसलिए आज जो एपिसोड दिखाया जाएगा, उसे कल ही शूट किया गया था। सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को डांटा और खानजादी को शो से निकाल दिया।

खानजादी का हो गया एविक्शन

Bigg Boss 17 Elimination

सोशल मीडिया पर आ रहे अपडेट्स के मुताबिक, बिग बॉस 17 के एलिमिनेशन के लिए एक्टिविटी एरिया में एक हॉन्टेड हाउस बनाया गया था। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को इस हॉन्टेड हाउस में जाकर बजर बजाना था। जो पहले बजर बजाता, वो सेव हो जाता।

इस गेम में अभिषेक ने सबसे पहले बजर बजाया और खानजादी ने आखिर में। ऐसे में खानजादी बॉटम में रहीं और उन्हें शो से बाहर होना पड़ा।

शुरू से ही घर जाना चाहती थीं खानजादी

खानजादी शुरू से ही शो से बाहर जाना चाहती थीं। उन्होंने कई बार घरवालों और सलमान खान से भी इस बारे में बात की थी। घर से बाहर जाने के लिए उन्होंने कई बार घर का काम नहीं किया और टास्क में भी हिस्सा नहीं लिया।

सलमान खान ने जब उनके स्वास्थ्य के बारे में बात की थी, तब भी उन्होंने रोते हुए कहा था कि मैं घर जाना चाहती हूं। लेकिन तब उन्हें शो से बाहर नहीं किया गया था। लेकिन अब आखिरकार उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है।

खानजादी का बिग बॉस में विवादों का सफर

Bigg Boss 17 Elimination

बिग बॉस 17 के शुरू में खानजादी ने कई कंटेस्टेंट्स से लड़ाई की थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह शांत थीं। अभिषेक कुमार के साथ उनकी नजदीकियों के चलते वह चर्चा में रही थीं।

कुछ दिनों पहले उनकी बीमारी के बारे में करण जौहर ने बात की थी। इससे वह टूट गई थीं और शो से बाहर जाना चाहती थीं। सलमान खान ने भी उन्हें जाने के लिए कह दिया था।

बिग बॉस 17 में अभी 13 कंटेस्टेंट हैं। पिछले हफ्ते शो में कोरियाई सिंगर औरा की एंट्री हुई थी।

ALSO READ: Yash Cameo In Salaar: यश-प्रभास की ‘सालार’ में होगी धमाकेदार टक्कर? जानें क्या है सच्चाई

ALSO READ: Top Searched Actress 2023: सनी लियोनी को नहीं बल्कि इस अभिनेत्री को 2023 में किया गया सबसे ज्यादा सर्च!

ALSO READ: Mrunal Thakur And Daniel Radcliffe Selfie: हैरी पॉटर से हुई मृणाल ठाकुर की मुलाकात, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Share this Article
Follow:
नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम अजय है और मैं महाराष्ट्र से हूँ। मैंने 2020 में ब्लॉगिंग शुरू की। मेरी पहली वेबसाइट शिक्षा से संबंधित थी। मुझे बचपन से ही जानकारी इकट्ठा करने का बहुत शौक है और यही मेरा जुनून भी है। फिलहाल मे मेरी hindiyojna.com वेबसाइट पर आर्टिकल अपलोड करता हूँ। साथ ही अब मैं Tazatime की मदद से मनोरंजन जगत से जुड़ी हर खबर को सरल तरीके से आप तक पहुंचाने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version