Ekchokho.com 🇮🇳

Bigg Boss 17 Contestants: ‘बिग बॉस 17’ के घर में कौन होगा लॉक! सामने आई कंटेस्टेंट्स की पहली झलक, वायरल हुआ वीडियो

Published on:

Bigg Boss 17 Contestants

Bigg Boss 17 Contestants: बिग बॉस 17 की शुरुआत होने में कुछ ही घंटे बाकी हैं। इस बीच, शो के निर्माताओं ने कई नए कन्फर्म कंटेस्टेंट के नाम और वीडियो जारी किए हैं।

बिग बॉस 17, एक लोकप्रिय और विवादास्पद रियलिटी शो, पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। शो के प्रीमियर एपिसोड का प्रोमो हाल ही में जारी किया गया था, जिसमें शो के होस्ट सलमान खान बिग बॉस के घर में दिखाई दिए।अब बिग बॉस 17 की शुरुआत होने वाली है। इसलिए अब घर में हिस्सा लेने वाले Contestants के वीडियो भी सामने आने लगे हैं।

सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस 17 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो के लॉन्च से पहले, कलर्स टीवी ने अब Contestants के प्रोमो जारी किए हैं।

इन प्रोमो में केवल Bigg Boss 17 Contestants की झलक दिखाई गई है। उनके नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन दर्शकों को हिंट देकर यह बताया गया है कि वे प्रतियोगी कौन हैं। अब इस सीज़न में कौन से सेलेब्स जा रहे हैं यह धीरे-धीरे सामने आ रहा है।

Bigg Boss 17 Contestants
Bigg Boss 17 Contestants

Bigg Boss 17 Contestants में अंकिता लोखंडे और विकी जैन की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएंगी

बिग बॉस 17 के कई नए कन्फर्म किए गए Contestants के नाम सामने आए हैं। निर्माताओं ने नए प्रोमो जारी किए हैं, इन प्रोमो में अंकिता लोखंडे और उनके पति विकी जैन की जोड़ी बिग बॉस 17 में प्रवेश करने के लिए तैयार हो गई है। इस जोड़ी का डांस वीडियो सामने आया है। जिसमें अंकिता और उनके पति विकी डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Bigg Boss 17 Contestants में ईशा मालवीय और मन्नारा चोपड़ा भी शो में हिस्सा लेंगी

तो, एक Contestant का वीडियो जारी किया गया है जिसमें एक अभिनेत्री बिग बॉस 17 के सेट पर “हे मेरी परम सुंदरी” गाने पर डांस करती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया था, यह हसीना कौन है, जो इस सीज़न में हलचल मचा देगी? यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि ईशा मालवीय हैं, ऐसा नेटिज़न्स कह रहे हैं।

ईशा मालवीय के बाद अब एक और प्रतियोगी का वीडियो शेयर किया गया है। यह वीडियो बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा का है। वह साड़ी में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। बिग बॉस ओटीटी में आलिया भट्ट की बहन पूजा दिखाई दी थीं तो इस सीज़न में उनकी जगह प्रियंका की बहन ने ले ली है।

Bigg Boss 17 में अभिषेक कुमार भी बिग बॉस के घर में एंट्री करेंगे

फिर, अगला वीडियो ‘उदारियां’ से फेमस अभिनेता अभिषेक कुमार का है। जब निर्माताओं ने इसका प्रोमो रिलीज़ करते समय लिखा, Apni style se karne sabko charm, aa raha hai koi shaks, set karke rakhna 9 baje ka alarm. ⏰

बिग बॉस 17 का सीज़न शुरू होने में केवल कुछ ही घंटे बाकी हैं। यह शो 15 अक्टूबर 2023 को छोटे पर्दे पर आने के लिए तैयार है। इस साल का सीज़न अलग होने की चर्चा है। अब निर्माताओं ने Contestants के वीडियो शेयर करके दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

ALSO READ: Salman Khan Bigg Boss 17 Fees : Bigg Boss 17 के लिए Salman Khan ने तोड़े फीस के सारे रिकॉर्ड, रकम जान दंग रह जाएंगे आप!

ALSO READ: Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में होगी एडल्ट कंटेंट क्रिएटर स्टार Shilpa Sethi की एंट्री