अक्षरा सिंह के धांसू फ़िल्मे एक बार जरूर देखे देखकर सर पकड़ लेंगे

taazatime.com
6 Min Read

Akshra Singh Movies: भोजपुरी की मानी जानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह फिल्मो के बाद अपने करियर की दूसरी पारी खेलने जा रही है. ऐसे माना जा रहा है की वो जल्द ही राजनीती में चुनाव लड़ते नज़र आ सकती है. अब आगे मूवीज में काम करेंगे या नहीं, ये आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन अक्षरा सिंह सिंह की कुछ फिल्मे ऐसी है, जिसे देखने के बाद एक्टीविंग के दीवाने हो जायेंगे.

अक्षरा सिंह के धांसू फ़िल्मे (Akshra Singh Movies)

अक्षरा सिंह ने भोजपुरी के सभी टॉप एक्टर्स के साथ काम किया है, जैसे की पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, और खेसारी यादव। इनकी ज्यादातर मूवीज पवन सिंह के साथ और पवन सिंह की वजह से ही अक्षरा सिंह के कई वायरल videos है. लेकिन यहाँ इनके झगड़ो की नहीं मूवीज की चर्चा हो रहा है, तो लिस्ट यहाँ पर है.

1. धड़कन (2017)

YouTube video
अक्षरा सिंह , धड़कन (2017)

अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो पवन सिंह की इंट्री से फिल्म की शुरुआत होती है. वे किसी की इज्जत और प्यार के लिए मर मिटने के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। फिल्म में पवन सिंह एक पंडित या यूँ कहें, कि भोजपुरिया बाहुबली के रुप में गुंडों का सफाया करते नजर आ रहे हैं और उनके साथ मूवी में अक्षरा सिंह ने लीड किरदार निभाया है.

इस फ़िल्म के निर्माता धुपेन्द्र भगत हैं तथा सहनिर्मात्री मानकी देवी, लाखमती देवी व शिखा मिश्रा हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। लेखक मनोज के कुशवाहा व वीरू ठाकुर हैं। सहनिर्देशक मुकेश तिवारी हैं। संकलन दीपक जौल का है। नृत्य रामदेवन, संजय कोर्वे व रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरालाल यादव ने करवा रहे हैं।

2. दिलवाला ( 2017)

YouTube video
दिलवाला ( 2017)

‘दिलवाला’ फिल्म को 18 अगस्त 2017 में रिलीज किया गया था और इसमें कहानी है एक संयुक्त परिवार अलग होता है. जब सबसे बड़ा बेटा अपने नियोक्ता की बेटी से शादी करता है, और दूसरा बेटा विदेश जाने का फैसला करता है। सबसे छोटा बेटा अपने माता-पिता का ख्याल रखकर परिवार को साथ लाता है।

इस फिल्म के स्टार कास्ट थे खेसारी लाल यादव , अक्षरा सिंह और संजय पांडे जैसे काफी दिग्गज कलाकार ने काम किया है. इस फिल्म का केंद्र एक सयुक्त परिवार है, लेकिन इसमें अक्षरा सिंह का रोल काफी अहम् है. यह फिल्म भोजपुरी की एक सुपरहिट मूवी है, जिसको दर्शको ने काफी पसंद किया है.

3. तबादला (2017)

इस फिल्म में अक्षरा सिंह का किरदार काफी दमदार व बाकी की फिल्मों से हट कर है। फिल्म के निर्माता निर्देशक विनोद तिवारी है। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम इन दिनों जोरो शोरो से किया जा रहा है. जिसमे अक्षरा सिंह एक पुलिस वाले की प्रेमिका बनती है, और कहानी में एक नया मोड़ आता है.

अक्षरा सिंह की सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘तबादला’ का गाना ‘ऐ धानी धन लूट जाए दा’ एक बार फिर से वायरल हो रहा है। गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी बर्फीली वादियों में हॉट डांस करते दिख रहे है। वहीं इस गाने को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। ये गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। फिल्म का ये गाना सिंगर छोटे बाबा ने भोजपुरी गायिका अल्का झा के साथ गाया है। इसे अब तक यूट्यूब पर भी ये 5 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

YouTube video
गाना ‘ऐ धानी धन लूट जाए दा’

4. विवाह 2 (2021)

YouTube video
विवाह 2 (2021)

इस मूवी की कहानी ही नहीं अक्षरा सिंह का एक्टिंग भी लोगो को खूब पसंद आया, यह फिल्म एक मल्टी स्टार वाली मूवी है. जिसमे अक्षरा सिंह के साथ भोजपुरी की जानी मानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे, सहर अशफा भी नज़र आयी है. लेकिन फिर भी अक्षरा सिंह ने मूवी में एक अलग ही एंगल बनाया है। जिसकी वजह से ये मूवी हिट रही और सिनेमाघरों में धूम मचा दिया.

अक्षरा सिंह का फ़िल्मी करियर

अक्षरा सिंह का फ़िल्मी करियर
अक्षरा सिंह एक अवार्ड शो में

अक्षरा सिंह ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2010 में आई भोजपुरी फिल्म सत्यमेव जयतेसे की थी. इस फिल्म ने उन्हें भोजपुरी सिनेमा की सुर्खियों में ला दिया. यह फिल्म को करने के बाद अक्षरा सिंह ने “सौगंध गंगा मैया की” साईन की, यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी जिसमे अक्षरा को खूब तारीफे मिली.

2013 में अक्षरा ने 3 फिल्मों दिलेर, हम हैं बांके बिहारी, ए बलमा बिहार वाला में अभिनय किया. यह फिल्मे करने के बाद वह दर्जनों भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

 अब तक उन्होंने 100 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम किया है. अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें ज़ी सिने अवार्ड, भोजपुरी फिल्मफेयर अवार्ड और आईफा अवार्ड शामिल हैं. अक्षरा सिंह एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं और उनके लाखों प्रशंसक हैं.

Read More:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this Article
Leave a comment