Ajay Devgn & Ms Dhoni Viral Photo: अजय देवगन के साथ बॉलीवुड में एंट्री करेंगे महेंद्र सिंह धोनी? जानिए क्या सच्चाई है? – TaazaTime.com

Ajay Devgn & Ms Dhoni Viral Photo: अजय देवगन के साथ बॉलीवुड में एंट्री करेंगे महेंद्र सिंह धोनी? जानिए क्या सच्चाई है?

4 Min Read
Ajay Devgn & Ms Dhoni Viral Photo

Ajay Devgn & Ms Dhoni Viral Photo: बॉलीवुड का सुपरस्टार अजय देवगन हमेशा अपने फिल्मों के कारण चर्चा में रहते है। ‘दृश्यम 2’ के बाद अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी ‘औरों में कहां दम था’ के माध्यम से दर्शकों से मिलने वाली है। नीरज पांडे ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। इस बीच अजय देवगन का महेंद्र सिंह धोनी के साथ का फोटो (Ajay Devgn & Ms Dhoni Viral Photo) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अजय देवगन और महेंद्र सिंह धोनी का एक साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस फोटो के बाद दोनों एक साथ फिल्म में काम कर रहे हैं, इस बात की चर्चा शुरू हो गई। लेकिन अजय देवगन और महेंद्र सिंह धोनी ने स्पष्ट किया है कि वे दोनों किसी भी फिल्म में साथ काम नहीं कर रहे हैं।

Ajay Devgn & Ms Dhoni Viral Photo – जानिए अजय-धोनी की वायरल फोटो का सच…

Ajay Devgn & Ms Dhoni Viral Photo

अजय और महेंद्र सिंह की यह फोटो 2020 में वायरल हुई थी। अजय देवगन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘क्रिकेट और सिनेमा… वह धर्म है जो हमारे देश को एकजुट करता है।’ उस समय, अजय देवगन फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ का प्रमोशन कर रहे थे, जिसमें उन्होंने तानाजी मालुसरे का किरदार निभाया था। काजोल ने उनकी पत्नी की भूमिका निभाई थी।

Ajay Devgn Upcoming Project – जानिए अजय देवगन की आने वाली फिल्मों के बारे में

अजय देवगन का ‘औरों में कहां दम था’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म 26 अप्रैल 2024 को रिलीज़ होगी। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी रिलीज़ होगी। इस फिल्म में जिमी शेरगिल भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

Ajay Devgn Upcoming Project

अजय देवगन रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में अजय देवगन बाजीराव की भूमिका में होंगे। ‘सिंघम 3’ में अजय देवगन के साथ टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर और अक्षय कुमार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 2024 में रिलीज़ होगी।

अजय की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ 15 अगस्त 2024 को रिलीज़ होगी। इन फिल्म को दर्शकों को देखने के लिए बेसब्री है। ‘सिंघम 3’ का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है।

‘कैप्टन कूल’ का जादू बरकरार, संन्यास के बाद भी धोनी की पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं

Ajay Devgn & Ms Dhoni Viral Photo

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन फिर भी, उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है। लोग आज भी उन्हें उतना ही प्यार करते हैं जितना पहले करते थे।

धोनी की पॉपुलैरिटी का एक कारण यह है कि वह एक बहुत ही सफल क्रिकेटर थे। उन्होंने भारत के लिए तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। कोई भी अन्य भारतीय कप्तान ऐसा कारनामा नहीं कर पाया है।

ALSO READ: Dunki Advance Booking : शाहरुख की ‘डंकी’ तोड़ेगी ‘पठान’ और ‘जवान’ का रिकॉर्ड! रिलीज से पहले ही ‘डंकी’ ने USA में मचाया तहलका

ALSO READ: Dunki First Review Out: सामने आया डंकी का पहला रिव्यू, क्रिटिक्स ने कह दी यह बड़ी बात !

ALSO READ: Upcoming Bollywood Movies in 2024 : एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं ये धांसू फिल्में, देखे यहाँ लिस्ट

Share this Article
Follow:
नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम अजय है और मैं महाराष्ट्र से हूँ। मैंने 2020 में ब्लॉगिंग शुरू की। मेरी पहली वेबसाइट शिक्षा से संबंधित थी। मुझे बचपन से ही जानकारी इकट्ठा करने का बहुत शौक है और यही मेरा जुनून भी है। फिलहाल मे मेरी hindiyojna.com वेबसाइट पर आर्टिकल अपलोड करता हूँ। साथ ही अब मैं Tazatime की मदद से मनोरंजन जगत से जुड़ी हर खबर को सरल तरीके से आप तक पहुंचाने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version