Ajay Devgn At Koffee With Karan 8: Nyasa की ट्रोलिंग पर सिंघम का जवाब, न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बोले अजय… – TaazaTime.com

Ajay Devgn At Koffee With Karan 8: Nyasa की ट्रोलिंग पर सिंघम का जवाब, न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बोले अजय…

4 Min Read
Ajay Devgn At Koffee With Karan 8

Ajay Devgn At Koffee With Karan 8: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने हाल ही में करण जौहर के कॉफी विद करण 8 कार्यक्रम में शिरकत की। इस शो में अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने कई मुद्दों पर चर्चा की। शो में अजय देवगन की बेटी न्यासा की (Ajay Devgn At Koffee With Karan 8) ट्रोलिंग के बारे में भी करण जौहर ने पूछा। साथ ही, अजय ने न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में भी बताया।

Ajay Devgn At Koffee With Karan 8 – Ajay Devgn ने बेटी Nyasa को ट्रोल करने वालों को दिया जवाब

Ajay Devgn At Koffee With Karan 8

करण जोहर के साथ बातचीत करते हुए, अजय ने न्यासा के सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बारे में बताया। उन्होंने कहा, न्यासा को यह बिल्कुल पसंद नहीं है। मुझे भी यह पसंद नहीं है। लेकिन आप इसे बदल नहीं सकते, इसके साथ जीना होगा। कुछ लोग आपके बारे में नेगेटिव बातें करते हैं इसका मतलब यह नहीं है कि दुनिया आपके बारे में वैसा ही सोचती है। आप लोगों के बारे में अच्छी चीजें लिखते हैं, लेकिन उन्हें पढ़ने में किसी को कोई दिलचस्पी नहीं है। इस बारे में रोहित शेट्टी ने कहा, “हर कोई ट्रोल हो रहा है। न्यासा को उनकी लुक्स पर से कई लोग ट्रोल करते हैं।

क्या बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी Nyasa?

Ajay Devgn At Koffee With Karan 8

करण जौहर ने कॉफी विद करण में अजय देवगन से पूछा कि क्या न्यासा बॉलीवुड में डेब्यू करेगी। इस सवाल का जवाब देते हुए अजय ने कहा, “अभी तो उसे फिल्म इंडस्ट्री में आने की कोई इच्छा नहीं है। लेकिन भविष्य में अगर कुछ बदलाव हुआ तो वह इस पर विचार करेगी।”

कॉफी विद करण 8 के सीजन में कई बड़े सेलिब्रिटी शामिल हुए हैं। इनमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, बॉबी देओल, सनी देओल, आलिया भट्ट, करीना कपूर, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रानी मुखर्जी, काजोल, विकी कौशल, कियारा आडवाणी, अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर शामिल हैं।

अजय देवगन की आने वाली फिल्में

अजय देवगन जल्द ही सिंघम अगेन फिल्म में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान जैसे स्टार भी दिखाई देंगे। सिंघम अगेन के अलावा अजय औरों में कहां दम था, शैतान और मैदान फिल्मों में दिखाई देंगे। अजय की भोला फिल्म कुछ महीनों पहले रिलीज हुई थी।

हम आशा करते हैं कि इस आर्टिकल से आपको अच्छी जानकारी मिल गयी होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी अच्छी जानकारी मिल सके।

ALSO READ: Singer Badshah Pakistani Girlfriend: पाकिस्तान का दामाद बनेंगे मशहूर इंडियन रैपर बादशाह? इस एक्ट्रेस संग उड़ी अफेयर की खबर

ALSO READ: Rakul Preet Singh: साइड बिजनेस से करोड़ों रुपये कमाती है यह एक्ट्रेस, भाई के साथ कर रही है बड़ा बिजनेस

ALSO READ: Salman Khan Angry At Papps: सलमान खान का गुस्सा, सोहेल के जन्मदिन पर पैपराजी पर भड़के भाईजान

Share this Article
Follow:
नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम अजय है और मैं महाराष्ट्र से हूँ। मैंने 2020 में ब्लॉगिंग शुरू की। मेरी पहली वेबसाइट शिक्षा से संबंधित थी। मुझे बचपन से ही जानकारी इकट्ठा करने का बहुत शौक है और यही मेरा जुनून भी है। फिलहाल मे मेरी hindiyojna.com वेबसाइट पर आर्टिकल अपलोड करता हूँ। साथ ही अब मैं Tazatime की मदद से मनोरंजन जगत से जुड़ी हर खबर को सरल तरीके से आप तक पहुंचाने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version