Ekchokho.com 🇮🇳

High Blood Pressure Home Remedy: हाई ब्लडप्रेशर झट से करे खतम, घरेलू जड़ीबूटियो की मदद से

Published on:

High Blood Pressure Home Remedy

High Blood Pressure Home Remedy: हाइपर टेंशन या हाई ब्लडप्रेशर एक बहुत ही आम समस्या है और इसको कंट्रोल करने के लिए आपको एक डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए। लेकिन हम आपको बता दें कि इस हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने के लिए कुछ जड़ी बूटियां भी काफी कारगर हो सकती है। तो चलिए इस लेख में हम आपको ऐसी ही जड़ी बूटियों के बारे में जानते हैं।

चीजें जो आपके उच्च रक्तचाप होने के खतरे को बढ़ा सकती हैं

  • आप अधिक वजन वाले हैं।
  • बहुत अधिक नमक खाना और पर्याप्त फल और सब्जियां न खाना
  • शरीर को पर्याप्त व्यायाम न करना।
  • बहुत अधिक शराब या कॉफ़ी (या अन्य कैफीन-आधारित पेय) पीना।
  • धूम्रपान करना।
  • बहुत तनाव होना।
  • उम्र 65 से अधिक होना।
  • किसी रिश्तेदार या माता पिता को उच्च रक्तचाप होना।

जड़ी बूटियां | High Blood Pressure Home Remedy:

High Blood Pressure Home Remedy
  • तुलसी: सबसे पहले बात करते हैं तुलसी की। आपको बता दें कि इसमें मौजूद ऐंटी ऑक्सिडेंट्स को कई स्वास्थ्य लाभों से जोड़कर देखा जाता है, जिसमें ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना भी शामिल हैं। तुलसी के अर्क से रक्त को पतला करने में मदद मिलती है जिससे कि हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।
  • लहसुन: लहसुन को डाइट में शामिल करके भी ब्लड प्रेशर को आप कंट्रोल कर सकते हैं। लहसुन की एक या दो कलियों को रोजाना सुबह खाली पेट खाना फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें कि लहसुन नाइट्रिक ऑक्साइड से भरपूर होता है जो कि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • अजमोद: ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए अजमोद भी खाया जा सकता है। इसमें विटामिन सी और कैरोटीनॉइड होता है जो कि रक्तचाप को कम कर सकता है। कई स्टडीज़ से पता चला है कि कैरोटीनॉयड एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करते है। जो की हार्ट प्रॉब्लम के लिए एक रिस्क फैक्टर है।
  • इलायची: इलायची में कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कि हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं। आप अपने खाने में इलायची को ऐड जरूर करें और इसे रोज़ खाएं।

तो ये थे कुछ हाई ब्लड प्रेशर के लिए घरेलू उपाय लेकिन आप एक डॉक्टर से भी कंसल्ट अवश्य करे। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो अपने परिजनों से भी जरूर शेयर करे।

यह भी पढ़े: