इंजन से लिखकर फीचर्स में सब का बाप Yamaha MT 15 V2 सिर्फ 10,200 में करना होगा यह काम  

Sudhir Kumar
5 Min Read
इंजन से लिखकर फीचर्स में सब का बाप Yamaha MT 15 V2

Yamaha MT 15 V2 भारत में 1,61,000 से लेकर 1,72,000 एक्स शोरूम कीमतों में उपलब्ध है। यह बाइक भारत में दो वेरिएंट और 6 रंगों के साथ उपलब्ध है। यामाहा एमटी 15 v2 इंजन से लेकर फीचर्स में सबका बाप है। क्योंकि इसमें आपको धाकड़ इंजन और स्मार्ट फीचर्स के साथ आकर्षक लुक मिलता है। 

Yamaha MT 15 V2 अपने पूर्वोत्तर की तुलना में कई महत्वपूर्ण अपडेट के साथ हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस अपडेट के साथ अब इसमें आपको ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम और डुएल चैनल ABS के साथ पेश किया गया है। आज हम आपको इस पोस्ट में एमटी 15 v2 को 10,200 में लेने के लिए क्या करना होगा उसकी पूरी जानकारी आपको बताने जा रहे हैं। 

यामाहा एमटी 15 v2 एक स्पोर्ट बाइक है। जिसका डिमांड भारतीय बाजार में बहुत ज्यादा है। इसके सपने कहीं ना कहीं आप भी देख रहे होंगे। की कास यह बाइक मेरे पास होती। तभी आप आज मेरे इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं। यामाहा एमटी-15 v2 को खरीदने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर कुछ इंपॉर्टेंट कागजात जैसे अपने बैंक के 1 साल के मिनी स्टेटमेंट आधार कार्ड और पैन कार्ड लेकर जमा करना होगा। 

Yamaha MT 15 V2
Yamaha MT 15 V2

कंपनी आपके कागजात को जांच करके और आपके क्रेडिट स्कोर को देखने के बाद आपको बताएगी कि आप कैसे 10200 में इस गाड़ी को अपने घर ले जा सकेंगे। इस गाड़ी को घर ले जाने के लिए 10200 की डाउन पेमेंट कर 5 साल के कार्य अवधि के लिए 5,409 रुपए प्रति महीने के ईएमआई देकर आप यह गाड़ी अपने घर ले जा सकते हैं।  

Yamaha MT 15 V2 में मिलते हैं स्मार्ट फीचर्स। 

यामाहा एमटी 15 v2 के स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। जिसमें आप स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर, टेकोमीटर, गियर पोजिशन, ईंधन गेज लेवल, सर्विस इंडिकेटर, टर्न इंडिकेटर, स्टैंड अलर्ट, समय देखने के लिए घड़ी जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्मार्ट एसिस्ट नेविगेशन सिस्टम और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी एसएमएस अलर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। 

Yamaha MT 15 V2
Yamaha MT 15 V2

Yamaha MT 15 V2 इंजन 

इसके इंजन में आपको 155 सीसी BS6 OBD2 सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, SOHC, चार-वाल्व, VVA सिस्टम वाला फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। जो 10,000 आरपीएम पर 18.1bhp का अधिकतम पावर और 7,500 आरपीएम पर 14.2nm का पिक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6 स्पीड गियर बॉक्स के साथ असिस्ट और स्लिपर क्लच मैकेनिज्म के साथ पेश किया गया है। 

Yamaha MT 15 V2 हार्डवेयर और ब्रेकिंग सिस्टम 

इसके हार्डवेयर और सस्पेंशन कार्यों को संभालने के लिए इसमें 37mm अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनो-शॉक का प्रयोग किया गया है। इसके ब्रेकिंग सिस्टम में आपको 282mm फ्रंट डिस्क और 220mm रियल राउटर मिलता है। जिसे डुएल चैनल ABS और ट्रेक्शन कंट्रोल से नियंत्रण किया जाता है। 

Yamaha MT 15 V2
Yamaha MT 15 V2

Yamaha MT 15 V2 वेरिएंट और कलर 

यामाहा एमटी 15 भारत में दो वेरिएंट और 6 कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है जो क्रमशः Yamaha MT 15 V2 STD जिसकी कीमत 1,61,100 इसके दूसरे वेरिएंट Yamaha MT 15 V2 Deluxe जिसकी कीमत 1,72,400 है। वहीं इसके कलर ऑप्शन में आपको 6 कलर ऑप्शन उपलब्ध है। जो क्रमशः METALLIC BLACK, BLACK, Dark Matte Blue, CYAN STORM, ICE FLUO-VERMILLION, RACING BLUE कलर ऑप्शन उपलब्ध है। 

Yamaha MT 15 V2 प्रतिद्वंदी 

यामाहा एमटी 15 v2 का वजन 141Kg और इसका फ्यूल टैंक कैपेसिटी 10 लीटर का है। वहीं इसका सामना भारतीय बाजार में केटीएम 125 ड्यूक, टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4V, होंडा हॉरनेट 2.0 और बजाज पल्सर एनएस 250 से है।  

ये भी पढ़ें:- इस प्रकार अपने घर ले जा सकते हैं धाकड़ बाइक KTM 390 Duke को, 3.5 लाख की गाड़ी मात्र 10,700 की कीमत पर 

ये भी पढ़ें:- सबके होश उड़ाने आ रही है Yamaha RX100 खतरनाक रास्तों में भी फराटा भरते निकलती है, बस इतनी कीमत में लॉन्च  

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this Article
Follow:
नमस्ते- मेरा नाम सुधीर कुमार है. मैं ऑटोमोबाइल जगत का शौकीन लेखक हूं। ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में काम करने का शौक रखते हुए, मैंने अपना करियर उन खबरों को कवर करने और लेखों के माध्यम से दुनिया भर के दर्शकों तक अपनी राय पहुंचाने के लिए समर्पित किया है। मैं अपने दर्शकों के लिए ऑटोमोबाइल की दुनिया से नवीनतम समाचार और विशेष जानकारी लाने के लिए अथक प्रयास करता हूं। और अब मैं taazatime.com में काम कर रहा हूं।
Leave a comment