Mahindra ने भारतीय बाजार के इलेक्ट्रिक सैगमेंट में कदम रख दिया है।

XUV 400 EV को लॉन्च करने के बाद अब कंपनी Mahindra XUV 700 EV को लॉन्च करने जा रही है।

जो की नई लूक के साथ नई फीचर्स और सुरक्षा के साथ पेश होगी।

Mahindra XUV 700 EV अपने पेट्रोल संस्करण की तुलना में ज्यादा बड़ी और लंबी होने वाली है।

उम्मीद की जा रही है कि इसमें 60 से 80 किलो वाट बैट्री पैक का उपयोग किया जाएगा।

छोटी बैटरी पैक 350 किलोमीटर की रेंज दे सकती है 

जबकि बड़ी बैट्री पैक 450 किलोमीटर की रेंज के साथ पेश होने की उम्मीद है।

यह बैटरी पैक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर 250 बीएचपी की शक्ति और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट कर सकता है। 

महिंद्रा अपनी आगामी 700 इलेक्ट्रिक को 2024 में किसी समय लॉन्च करेगी।