हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद,

निर्देशक एटली की शाहरुख खान-स्टारर जवान ने शुक्रवार को अपने कलेक्शन में एक और बड़ा इजाफा किया।

जवान ने ओपनिंग के दिन   ₹ 74.5 करोड़ का कलेक्शन किया था।

शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'पठान' ने पहले दिन ₹ 57 करोड़ कलेक्शन किया था।

फिल्म का दुनियाभर का पहले दिन के कलेक्शन  को देखे तो फिल्म ने ₹ 129 करोड़ कमाए हैं।

दूसरे दिन शुक्रवार को फिल्म ने ₹53 करोड़ का कलेक्शन किया है।

जवान फिल्म ने दो दिन में  ₹127.50 करोड़ का कलेक्शन किया।

जवान ने दुनिया भर में रिलीज के केवल दो दिनों में ही 200 करोड़ (ग्रॉस) रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।