होंडा मोटरकॉर्प इटली में चल रहे EICMA 2023 शो में New Honda CB1000 Hornet की पेशकश किया है।  

इस नए होंडा CB1000 Hornet स्पोर्टी लुक और पावरफुल इंजन के साथ तैयार किया गया है। इसके आक्रामक स्टाइल डुकाटी स्ट्रीटफाइटर से मिलता जुलता है।  

इसे भारत में साल 2024 की शुरुआती में लॉन्च किया जा सकता है। इसके दमदार परफॉर्मेंस और पावरफुल इंजन से कावासाकी और यामाहा भी चिंता में आने वाली है।  

होंडा CB1000 Hornet के डिजाइन लो-स्लंग फुल-एलईडी हेडलैंप, फ्यूल टैंक रिसेस और टेल सेक्शन जो की 2017 होंडा CB1000R जैसा नजर आता है। 

इसके साथ इसमें आपको दो प्रोजेक्टर हैंड लैम्प और दोनों किनारों पर डीआरएल जैसे स्टाइलिंग तत्व को शामिल किया गया है  जो इसे आक्रामक स्टाइल लुक देता है।  

CB1000 Hornet के फीचर्स सूची में 5 इंच टीएफटी डिस्प्ले को शामिल किया गया है। जिसमें स्वाभाविक रूप से स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेवीगेशन सिस्टम जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल होंगे।  

होंडा CB1000 Hornet के इंजन में 999cc, इनलाइन चार-सिलेंडर DOHC 16V इंजन का उपयोग किया गया है। जो 147bhp की अधिकतम पावर और 100nm की पीक टॉर्क जनरेट करती है। 

होंडा CB1000 Hornet में थ्रॉटल बाय वायर (टीबीडब्ल्यू), 3 डिफॉल्ट राइडिंग मोड प्लस होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (एचएसटीसी) और असिस्ट/स्लीपर क्लच जैसे मेकैनिज्म का लाभ मिलता है। 

होंडा CB1000 Hornet तीन कलर वेरिएंट के साथ पेश की जा रही है। जिसमेंग्रांड प्रिक्स रेड, मैट इरिडियम ग्रे मेटैलिक, पर्ल ग्लेयर व्हाइट के साथ भारत में लॉन्च की जाएगी। 

New Royal Enfield Shotgun 650 भारत में हुई लॉन्च !