होंडा मोटर्स भारतीय बाजार में अपनी सेडान लाइनअप की गाड़ियों पर बेहतरीन छूट दे रही है।  

अगर आप भी इस दिवाली होंडा की गाड़ियां खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह एक सुनहरा अवसर होने वाला है।  

नई जेनरेशन होंडा सिटी को इसी साल फेसलिफ्ट अवतार के साथ पेश किया गया है। नई होंडा सिटी में हमें कई कॉस्मेटिक परिवर्तन और बेहतरीन फीचर्स के साथ सुरक्षा सुविधा भी मिलते हैं।  

वर्तमान में होंडा सिटी सेडान सेगमेंट के अंदर सबसे कम कीमत में ADAS तकनीकी ऑफर करने वाली गाड़ी है।   

फीचर्स में 8 इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस एंड्राइड ऑटो के साथ एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी मिलती है। 

होंडा मोटर अपनी अमेज पर भी इस दिवाली 67,000 की छूट दे रही है। 

होंडा अमेज की कीमत भारतीय बाजार में 7.10 लाख रुपए से शुरू होकर 9.86 लाख रुपए एक्स शोरूम दिल्ली है। होंडा अमेज को भारतीय बाजार में तीन वेरिएंट और पांच रंग विकल्पों के साथ संचालित किया जाता है। 

होंडा अपनी हाइब्रिड सिटी पर सबसे अधिक छूट दे रही है। होंडा सिटी हाइब्रिड पर 1,00,000 की छूट दे जा रही है, जिसमें की नगद छूट और एक्सचेंज बोनस शामिल है।   

होंडा सिटी हाइब्रिड संस्करण की कीमत भारतीय बाजार में 21.70 लख रुपए से 27.40 लख रुपए ऑन रोड दिल्ली है। 

Mahindra Thar के बारे में हुआ बड़ा खुलासा, इस दीवाली करना पड़ेगा इंतजार !