Upcoming Electric Cars: भारत में लॉन्च होने वाली 5 इलेक्ट्रिक गाड़िया

Harsh Nigam
4 Min Read

Upcoming Electric Cars: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ गई है। वर्तमान में लगभग 85% इलेक्ट्रिक कारों की शेयर टाटा मोटर्स के पास है। भारत में अगले साल तक कई नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होने वाली हैं। यह गाड़िया अगस्त से सितम्बर तक भारत में लॉन्च हो सकती है।

Volvo C40 Recharge

Upcoming Electric Cars: भारत में लॉन्च होने वाली 5 इलेक्ट्रिक गाड़िया
Volvo C40 Recharge

Volvo C40 Recharge इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 60 लाख रुपये हो सकती है। C400 Recharge बिक्री 15 अगस्त, 2023 से हो सकती है। Volvo C40 Recharge 4.7 सेकंड में जीरो से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें केवल 27 मिनट में बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने के लिए 150kW तक की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। 78kWh का बैटरी पैक है, 530 किमी की रेंज मिल सकती है। इस कार में सीटिंग कैपेसिटी 5 लोगो की है।

BMW iX1

Upcoming Electric Cars: भारत में लॉन्च होने वाली 5 इलेक्ट्रिक गाड़िया

BMW iX1 इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 60 लाख रुपये हो सकती है। इसमें ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर है और इसकी रेंज 438 KM हो सकती है। इसमें 5 लोग आराम से बेठ सकते है। BMW iX1 सीधी Volvo C40 Recharge को टक्कर दे सकती है।

Audi Q8 e-tron

Upcoming Electric Cars: भारत में लॉन्च होने वाली 5 इलेक्ट्रिक गाड़िया

Audi Q8 e-tron भारत में १८ अगस्त २०२३ को लॉन्च हो सकती है। Audi Q8 e-tron इलेक्ट्रिक कार की एक्स-शोरूम कीमत 1.1 करोड़ रुपये हो सकती है। 89kWh बैटरी पैक के साथ ड्यूल मोटर जिनकी रेंज 509km की होगी। 106 kWh बैटरी पैक के साथ ड्यूल मोटर जिनकी रेंज 600 km की होगी। 106 kWh बैटरी पैक के साथ ट्रिपल मोटर जिनकी रेंज 509km की होगी। पांच सीटर इलेक्ट्रिक लग्जरी एसयूवी है।

Mercedes-Benz EQS SUV

Upcoming Electric Cars: भारत में लॉन्च होने वाली 5 इलेक्ट्रिक गाड़िया

Mercedes-Benz EQS SUV की संभावित लॉन्च तारीख सितंबर 2023 है। Mercedes-Benz EQS SUV इलेक्ट्रिक कार की एक्स-शोरूम कीमत 2 करोड़ रुपये हो सकती है। EQS में 107.8kWh बैटरी पैक मिलता है जो सिंगल और डुअल मोटर सेटअप दोनों में सपोर्ट करता है। सिंगल मोटर के साथ इसकी 660 KM की रेंज दे सकती है और यूअल मोटर के साथ इसकी रेंज 613 KM की है। भारत में EQS SUV के विकल्प Audi Q8 e-tron SUV और BMW iX होंगे। अगर सेफ्टी की बात करे तो इसमें ६ से ज्यादा एयरबैग भी है। यह 5 सीटर है लेकिन इसमें 7 सीटों का ऑप्शन भी अवेलेबल है।

BYD SEAL

Upcoming Electric Cars: भारत में लॉन्च होने वाली 5 इलेक्ट्रिक गाड़िया

BYD ने 2023 ऑटो एक्सपो में BYD Seal इलेक्ट्रिक सेडान का शोकेस किया था। इस साल अक्टूबर से दिसंबर तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। यह सेडान की एक्स शोरूम कीमत 70 लाख रुपये होने की सम्भावना है । इसे दो विकल्पों के साथ लॉन्च किया जा सकता है – 61.4kWh और 82.5kWh के बैटरी पैक। इसमें लगभग 550km और 700km की रेंज मिल सकती है।

Source: CarDekho

Maruti Suzuki Recall : मारुति सुजुकी ने एस-प्रेसो और ईको के मॉडल्स वापस मंगाई, कंपनी ने जारी की बड़ी चेतावनी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this Article
Leave a comment