Mahindra XUV 400 EV में आई ये बड़ी दिक्कत, कंपनी ने इतने यूनिट को बुलाया वापस

Govind
3 Min Read
Mahindra XUV 400 EV

Mahindra ने अपनी पहली इलैक्ट्रिक एसयूवी में इस खराबी के कारण किया रिकॉल। Mahindra XUV 400 EV के साथ XUV 700 के भी इतने यूनिट को रिकॉल किया गया है। महिंद्रा ने संभावित खराबी को लेकर 3,560 यूनिटों को रिकॉल किया है।

Mahindra XUV 400 EV रिकॉल का कारण

महिंद्रा का कहना है कि रिकॉल इसके इंजन बे में वायरिंग लूम आउटिंग के कारण किया जा रहा है। 16 फरवरी 2023 से 5 जून 2023 के बीच निर्मित महिंद्र एक्सयूवी 400 इलैक्ट्रिक के यूनिटों को रिकॉल किया गया है। अगर आपकी भी गाड़ी दी गई इन दिनांक के बीच निर्मित किया गया है, तो आपको भी महिंद्रा की तरफ से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा जिसके बाद आपकी इलेक्ट्रिक एसयूवी का निरीक्षण किया जाएगा और बिना कोई शुल्क के उसे ठीक भी किया जाएगा।

Mahindra XUV 400 EV
Mahindra XUV 400 EV

ये भी पढ़ें:- Mahindra XUV 700 में आई ये बड़ी गड़बड़ी, कंपनी ने तुरंत बुलाया वापस, ये है कारण

Mahindra XUV 400 EV के बारे

यह महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है जिसे की एक्सयूवी 300 के प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। यह एक पूर्ण इलेक्ट्रिक गाड़ी है, इसकी कीमत भारतीय बाजार में 15.99 लाखों रुपए से शुरू होकर 19.40 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है।

इसे भारतीय बाजार में दो वेरिएंट के अंदर पेश किया जाता है EC और EL वेरिएंट। रंग विकल्प में 5 मोनोटोन और 5 डुएल टोन रंग विकल्प की पेशकश की जाती है।

Mahindra XUV 400 EV बैटरी विकल्प

बोनट के नीचे इसे दो बैटरी विकल्प के साथ संचालित किया जाता है 34.5 किलो वाट बैटरी पैक जोकि 375 किलोमीटर की रेंज देती है। और दूसरा 39.4 किलो वाट बैटरी पैक जो कि 456 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। दोनों बैटरी पैक सिंगल मोटर के साथ संचालित होती है जो कि 150 बीएचपी की शक्ति और 310nm का टॉर्क जनरेट करती है।

चार्जिंग विकल्प की बात करें तो इसे 50 किलो वाट डीसी फास्ट चार्जर के साथ चार्ज करने के लिए 50 मिनट का समय लगता है जिसमें कि यह गाड़ी 0 से 80% तक चार्ज कर देती है। इसके अलावा भी 3.3 किलो वाट घरेलू चार्जर मिलता है जो कि पूर्ण रूप से 13 घंटा में बैटरी को चार्ज करती है।

ये भी पढ़ें:- Mahindra Scorpio अब मिल रही हैं केवल 4 लाख की कीमत पर, कोई प्रतीक्षा अवधि नहीं सीधा डिलीवरी

इसका मुकाबला भारतीय बाजार में सीधे तौर पर Tata Nexon EV Prime और Tata Nexon EV Max के साथ होता है। इसके अलावा भी Hyundai Kona Electric और MG ZS EV शामिल है।

ये भी पढ़ें:- Mahindra Thar Electric से उठ गया पर्दा, नए अवतार में मचाने वाली हैं तबाई, अगले साल होगी लॉन्च

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this Article
By Govind
Follow:
नमस्ते, मेरा नाम गोविंद है और मे झारखंड (देवघर) से हूँ। मैंने 2021 में ब्लॉगिंग की शुरुआत की थी। मेरी पहली वेबसाइट क्रिप्टो करेंसी से संबंधित था| बचपन से ही मुझे गाड़ियों के प्रति बहुत शौक है| मुझे गाड़ियों के बारे में लिखना काफी पसंद है। मैं इस क्षेत्र में 3 साल से काम कर रहा हूँ। अब, Taazatime की सहायता से, मैं आप तक कार जगत से संबंधित हर ख़बर को सरल तरीके से पहुंचाने के लिए तैयार हूँ। धन्यवाद
Leave a comment