The Lady Killer Trailer Out: अर्जुन कपूर-भूमि पेडनेकर की रोमांटिक केमिस्ट्री! क्राइम, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर यह ट्रेलर

Ajay Gore
5 Min Read

The Lady Killer Trailer Out: अर्जुन कपूर और भूमी पेडणेकर की आने वाली फिल्म “द लेडी किलर” का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। क्राइम, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर यह ट्रेलर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

अर्जुन कपूर और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर पिछले कुछ दिनों से अपनी आने वाली फिल्म “द लेडी किलर” के कारण चर्चा में हैं। अब इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रोमांस से लेकर नफरत तक की कई चीजें दर्शकों को देखने को मिल रही हैं।

The Lady Killer Trailer Out ‘द लेडी किलर’  का शानदार ट्रेलर रिलीज

The Lady Killer Trailer Out: अर्जुन कपूर-भूमि पेडनेकर की रोमांटिक केमिस्ट्री! क्राइम, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर यह ट्रेलर
The Lady Killer Trailer Out

ट्रेलर में, शुरुआत में ही अर्जुन कपूर को एक स्टाइलिश अंदाज में एंट्री करते हुए देखा जा सकता है। काम के सिलसिले में दूसरे शहर में रहने के लिए जाते समय अर्जुन जब वहां एक लड़की से मिलता है और आगे दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं और दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री शुरू होती है।

अर्जुन कपूर का यह अनोखा लुक सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है। साथ ही भूमि भी उसे कड़ी टक्कर देती दिख रही है। ट्रेलर देखने के बाद अर्जुन और भूमि की एक्टिंग की तारीफ हो रही है।

‘द लेडी किलर’ फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रोमांटिक और सस्पेंस ड्रामा देखकर दर्शकों में फिल्म के रिलीज होने का इंतजार बढ़ गया है।

The Lady Killerअर्जुन के करियर की टर्निंग पॉइंट हो सकती है फिल्म

The Lady Killer Trailer Out: अर्जुन कपूर-भूमि पेडनेकर की रोमांटिक केमिस्ट्री! क्राइम, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर यह ट्रेलर
The Lady Killer Trailer Out

ट्रेलर में बहुत सारा सस्पेंस है। अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर एक नई तरह के किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में एक प्यारी जोड़ी की कहानी दिखाई गई है, लेकिन उनके बीच एक अवैध संबंध भी है। क्राइम, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर यह ट्रेलर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। फिल्म की शूटिंग पहाड़ों में हुई है। ट्रेलर में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की एक्टिंग को बहुत सराहा जा रहा है।

फिल्म के ट्रेलर से यह पता चलता है कि यह अर्जुन कपूर की अब तक की सबसे अच्छी फिल्म हो सकती है। उनके फैंस उनकी दमदार एक्टिंग को देखने के लिए उत्साहित हैं। उनकी पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही हैं, इसलिए इस फिल्म से उन्हें बहुत उम्मीदें हैं। भूमि पेडनेकर और अर्जुन कपूर पहली बार साथ काम कर रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक उनकी केमिस्ट्री को कितना पसंद करते हैं।

The Lady Killer फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी

अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर पहली बार “द लेडी किलर” फिल्म में साथ काम करते हुए दिखाई देंगे। ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आई है। अर्जुन कपूर के करियर में “द लेडी किलर” फिल्म सुपरहिट होने की उम्मीद है। अजय बहल ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।

The Lady Killer Trailer Out: अर्जुन कपूर-भूमि पेडनेकर की रोमांटिक केमिस्ट्री! क्राइम, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर यह ट्रेलर
The Lady Killer Trailer Out

“द लेडी किलर” के ट्रेलर में अर्जुन और भूमि के कई किसिंग सीन हैं। ट्रेलर में इन दोनों की जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है।

द लेडी किलर” फिल्म 3 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज की जाएगी।

अर्जुन कपूर के कई फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई हैं। “द लेडी किलर” फिल्म में प्यार, नफरत, और अनैतिक संबंध जैसी सभी चीजें दर्शकों को देखने को मिलेंगी। अजय बहल, पवन सोनी, और मयंक तिवारी ने इस फिल्म की कहानी लिखी है। अर्जुन और भूमि के साथ, मृत्यूंजय पांडे, प्रियंका बोस, और एसएस जहीर जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

ALSO READ: Salman Khan Critiano Ronaldo : सऊदी अरब में Ronaldo संग दिखे Salman Khan, सोशल मीडिया पर वायरल

YouTube video
The Lady Killer Trailer Out

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this Article
Follow:
नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम अजय है और मैं महाराष्ट्र से हूँ। मैंने 2020 में ब्लॉगिंग शुरू की। मेरी पहली वेबसाइट शिक्षा से संबंधित थी। मुझे बचपन से ही जानकारी इकट्ठा करने का बहुत शौक है और यही मेरा जुनून भी है। फिलहाल मे मेरी hindiyojna.com वेबसाइट पर आर्टिकल अपलोड करता हूँ। साथ ही अब मैं Tazatime की मदद से मनोरंजन जगत से जुड़ी हर खबर को सरल तरीके से आप तक पहुंचाने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद
Leave a comment