Swiggy Platform Fee: अब Swiggy से खाना मंगवाना पड़ेगा महंगा, देने पड़ेंगे पहले से 50% ज्यादा पैसे!

Gagan Shrivastav
5 Min Read

Swiggy Platform Fee: आज के समय में घर पर बैठे-बैठे खाना मंगवाना बेहद ही आसान हो चुका है क्योंकि आज हमारे पास Swiggy और Zomato जैसी कंपनियां है, जो हमें घर पर ही रेस्टोरेंट का स्वादिष्ट खाना हमारे घर पर डिलीवर करवा देती है। पर इस समय एक ऐसी खबर आ रही है जिसे पढ़ने के बाद आप अपने घर पर खाना मंगवाना शायद थोड़ा काम कर देंगे।

ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अब Swiggy से खाना मंगाना आपको थोड़ा महंगा पड़ सकता है। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं? क्या है पूरी खबर और हमें Swiggy से खाना मंगवाना कितना महंगा पड़ सकता है चलिए जानते हैं।

swiggy platform fee

Swiggy ने बढ़ा दी अपनी प्लेटफार्म फीस

इस समय यदि आप Swiggy एप्लीकेशन से किसी भी रेस्टोरेंट से अपने घर पर कुछ भी खाने के लिए मंगवाते हैं तो आपको Swiggy प्लेटफार्म को ₹2 फीस देनी पड़ती हैं। पर अब यह फीस ₹2 से ₹3 हो चुकी है, यानी अब आप Swiggy से जब भी आप खाना मंगवाएंगे तो आपको ₹3 प्लेटफार्म फीस देनी पड़ेगी।

आपको यह भी बता दे की Swiggy का यह नया प्लेटफार्म फीस 4 अक्टूबर 2023 से प्रभावित हो चुका है जिसके कारण अब Swiggy ₹3 प्लेटफार्म फीस चार्ज करता है।

Zomato ले रहा हैं इतना प्लेटफार्म फीस

फूड डिलीवरी इंडस्ट्री में Swiggy का सबसे बड़ा Competitor Zomato है, आपको बता दे की जोमैटो इस समय अपने प्लेटफार्म पर ₹2 प्लेटफार्म फीस वसूल रहा है यानी यदि कोई भी जोमैटो से कुछ भी खाना मंगवाता है तो उसे ₹2 प्लेटफार्म फीस का भुगतान करना पड़ता है।

zomato-company

हालांकि यह देखने में आया है कि कुछ जगहों पर जोमैटो भी ₹3 प्लेटफार्म फीस चार्ज कर रहा है पर अभी तक ऐसा क्यों हो रहा है इस बात की कंपनी द्वारा कोई भी पुष्टि नहीं की गई है।

आगे बढ़ाई जाएगी Swiggy Platform Fee

कुछ रिपोर्ट के मुताबिक Swiggy ने सबसे पहले बेंगलुरु और हैदराबाद शहर में अपने प्लेटफार्म फीस को बढ़ाया था, पर अब कंपनी ने इसे पूरे देश में बढ़ा दिया है। जिसके कारण सभी को ₹3 प्लेटफार्म फीस Swiggy को देनी पड़ती है।

हम जो Swiggy को प्लेटफार्म फीस देते हैं यह डिलीवरी फीस और अन्य Charges के अतिरिक्त हमे Swiggy को भुगतान करना पड़ता हैं। इस समय ऐसा भी कहा जा रहा है कि आने वाले समय में Swiggy अपनी प्लेटफार्म फीस और बढ़ा सकता है पर अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल रिपोर्ट नहीं आई है।

Swiggy कंपनी ने दिया हैं ये ब्यान

हाल ही में ET से बात करते हुए Swiggy प्रवक्ता ने कहा है कि हमने प्लेटफार्म फीस में कोई भी बड़ा बदलाव नहीं किया है। इस समय अधिकतर सभी शहरों में हम ₹3 प्लेटफार्म फीस चार्ज कर रहे हैं जो कि इंडस्ट्री के हिसाब से बिल्कुल नॉर्मल है।

YouTube video

आने वाले समय में यदि हम इसमें कोई भी बदलाव करते हैं तो उसकी खबर जरूर आप सभी तक पहुचायी जाएगी, पर इस समय कंपनी में कोई भी बदलाव करने का हमारा कोई प्लान नहीं हैं।

हम आशा करते हैं कि इस लेख से आपको Swiggy Platform Fee के बारे में जानकारी हो गई होगी, इसलिए इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें ताकि उन्हें भी Swiggy Platform Fee के बारे में जानकारी हो सके। ऐसे ही और लिख पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट के साथ जुड़े रहे।

आम पूछे जाने वाले प्रश्न: Swiggy Platform Fee

Swiggy को भारत में कितने लोग इस्तमाल करते हैं?

साल 2021 के रिपोर्ट के अनुसार Swiggy को भारत में 50 मिलियन से ज्यादा लोग इस्तमाल करते हैं।

Swiggy के Founder कौन हैं?

Swiggy कंपनी को साल 2014 में दो Founders द्वारा शुरू किया गया था, जिनका नाम हैं – नंदन रेड्डी और श्रीहर्ष माज़ी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this Article
Follow:
राम-राम सभी को मेरा नाम गगन श्रीवास्तव हैं, मैं भारत का रहना वाला हूँ। मैं एक Digital Marketer, Content Writer, Creator और Teacher हूँ। यहाँ TaazaTime पर मेरी भूमिका आप सभी तक बिज़नेस और फाइनेंस के दुनिया से नयी खबरे पहुंचना हैं ताकि आपको इससे जुडी हर जानकारी मिलती रहे, धन्यवाद!
Leave a comment