बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने नवरात्रि के मौके पर अपने पिता अनिल कपूर के साथ दुर्गापूजा के पंडाल में जाकर पूजा की थी।  

इस दौरान उनकी लाल ड्रेस और लुक की खूब तारीफ हुई थी। अब सोनम ने एक नया घर खरीदा है, जिसकी वजह से वह फिर से चर्चा में आ गई हैं। 

आखिरकार उन्हें अपना नया घर मिल गया है और नवरात्रि के शुभ मुहूर्त पर सोनम, उनके पति आनंद आहूजा और उनका बेटा वायू इस नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। 

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने नवरात्रि के नवमी के दिन अपने नए घर में प्रवेश किया। 

इस अवसर पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने अपने नए आलीशान घर में खींचे गए अपने फोटो शेयर किए हैं। 

इस पोस्ट में, सोनम कपूर ने लिखा है कि “हम इस हफ्ते अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। हम सभी के मन आनंद और आशा से भरे हुए हैं। अब हम इस नए घर में नई यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।” 

सोनम कपूर ने शादी के बाद पहले लंडन में रहती थीं। लेकिन अब उन्होंने मुंबई में एक घर खरीद लिया है। 

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने लिखा है – बधाई हो प्रिये। एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी सोनम कपूर के नए घर के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

उनके नए घर की दीवारों पर प्राचीन भारतीय शिल्पकला का काम दिखाई दे रहा है। उनके इस नए घर का लुक किसी आलीशान घर जैसा दिखाई दे रहा है।