मर्सिडीज़ भारतीय बाजार में अपनी ई क्लास का लॉन्ग व्हीलबेस संस्करण अगले साल लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसके बारे में अब जानकारी सामने आई है।  

नई मर्सिडीज़ ई क्लास लॉन्ग व्हीलबेस को V214 कोड नाम के साथ पेश किया जाएगा। एस क्लास और सी क्लास के समान MRA2 प्लेटफार्म पर आधारित कर तैयार किया जाने वाला है।  

इसमें बिल्कुल नया सस्पेंशन सेटअप और अपडेटेड चेसिस मिलने वाला है। यह वर्तमान में मौजूद S Class LWD की तुलना में ज्यादा लंबी है। 

नई मर्सिडीज़ ई क्लास का डिजाइन काफी हद तक मयबैक से प्रेरित नजर आता है। 2024 मर्सिडीज़ बेंज ई-क्लास में हमें कई डिजाइन अपडेट देखने को मिलते हैं। 

सामने की तरफ एक लंबी बोनट के साथ एलईडी हेडलाइट और एलइडी डीआरएल यूनिट मिलता है, और सामने की तरफ पारंपरिक चली आ रही मर्सिडीज़ का LOGO और ग्रिल भी हमें देखने को मिलता है। 

नई जनरेशन मर्सिडीज़ ई क्लास आपको S class और EQS एक मिलाप जैसा लगने वाला है। इसका केबिन काफी हद तक इन दोनों गाड़ियों से प्रेरित है।  

इसका केबिन फ्यूचरिस्टिक होने के साथ-साथ प्रीमियम और लग्जरी भी फील करवाता है। इस ब्लैक और व्हाइट कैबिन थीम के साथ पेश किया जाता है। 

सुविधाओं में इसे तीन बेहतरीन स्क्रीन के साथ संचालित किया जाता है। नई जेनरेशन ई क्लास को 14.4 इंच सेंट्रल स्क्रीन और 12.3 इंच पैसेंजर स्क्रीन सिंगल ग्लास कवर के साथ और एक स्टीयरिंग व्हील के पीछे 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। 

इसके अलावा अन्य हाईलाइट के तौर पर इसे 64 रंग विकल्पों के साथ एंबिएंट लाइटिंग, ब्रामस्तर साउंड सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और ऐसी कंट्रोल के साथ यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट और वायरलेस चार्जिंग के सुविधा मिलती है। 

दिवाली सीजन के लिए Budget Friendly Petrol Scooter सबसे कम ददम में !