मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में अपनी नई जनरेशन स्विफ्ट को लॉन्च करने के लिए तैयार है, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनावरण किया गया है।  

अब इसके माइलेज के बारे में जानकारी सामने आई है। मारुति स्विफ्ट भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाले बेस्ट सेलिंग हैचबैक के अंदर रहती है। 

नई जनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट को 1.2 लीटर तीन सिलेंडर z12 इंजन के साथ संचालित किया जाने वाला है। 

नई जनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट को बिना हाइब्रिड और हाइब्रिड दोनों संस्करणों के साथ पेश किया जा सकता है। 

ऑटोमेटिक गियर बॉक्स के साथ यह इंजन 23.40 kmpl का माइलेज और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 24.5 kmpl का माइलेज दे सकती है।  

डिजाइन अपडेट में नई जनरेशन स्विफ्ट को सामने की तरफ नया डिजाइन किया गया हनीक्रोम पैटर्न ग्रिल के साथ नई एलइडी हेडलाइट और डीआरएल यूनिट मिलने वाला है। 

इसके अलावा नए संशोधित किया गया बंपर भी पेश किया जाएगा। साइड प्रोफाइल में भी नया डिजाइन किया गया डायमंड कट अलॉय व्हील्स की पेशकश की जाएगी। 

सुविधाओं में इसे काफी हद तक मारुति की वर्तमान गाड़ियों के समान ही फीचर्स मिलने की उम्मीद है। 

मारुति सुजुकी स्विफ्ट 2024 का भारतीय बाजार में नए साल में किसी समय लॉन्च किया जाने वाला है। लॉन्च समय के बारे में कंपनी ने किसी प्रकार का कोई खुलासा नहीं किया है।   

टॉप फ़ीचर्स के साथ लांच हो रहा Toyota Urban Cruise Electric SUV