ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने रविवार को एक बार फिर इतिहास रचा है। 

नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक फाइनल में 88.17 मीटर के बड़े थ्रो के साथ

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक(Gold Medal) जीतने वाले पहले भारतीय बने।

नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो फ़ाउल रहा था।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहली बार ऐसा हुआ की एक साथ

तीन भारतीय खिलाड़ियों ने टॉप 8 में अपनी जगह बनाई हो। 

किशोर जेना 84.77 मीटर के  थ्रो के साथ पांचवे स्थान पर रहे।

डीपी मनु 84.14 मीटर के  थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे।