मारुति सुजुकी ने अपनी नई जनरेशन स्विफ्ट को टोक्यो ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित कर दिया है। 

यह वर्तमान संस्करण की तुलना में अब और अधिक स्पोर्टी लुक के साथ आती है। 

नई जनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट मैं हमें कई परिवर्तन देखने को मिलते हैं। इसमें सामने की तरफ नया डिजाइन किया गया फ्रंट प्रोफाइल के साथ मस्कुलर और आधुनिक फ्रंट बंपर मिलता है।  

गाड़ी में अब कहीं भी तीखी लाइनों का इस्तेमाल देखने को नहीं मिल रहा है, अधिकतर स्थानों पर गोलाकार डिजाइन रखा गया है।  

हालांकि साइड पुराने जनरेशन के समान ही है। लेकिन अब बेहतरीन डिजाइन वाले एलॉय व्हील्स के साथ संचालित किया जा रहा है।  

पीछे की तरफ इसे कई कॉस्मेटिक परिवर्तन मिलते हैं। जैसे कि नया डिजाइन किया गया सी आकार में एलइडी तैल लाइट और डंपर के साथ स्टॉप लैंप शामिल है।

चौथी जेनरेशन स्विफ्ट का केबिन भारतीय बाजारों में पेश होने वाली मारुति की गाड़ियों से प्रेरित नजर आ रही है। 

इसमें स्टेरिंग व्हील, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टच स्क्रीन बिल्कुल समान है। लेकिन कंपनी ने डैशबोर्ड डिजाइन में कुछ कॉस्मेटिक परिवर्तन के साथ इसे अब एक नया ब्लैक और बेज थीम रंग के साथ पेश किया है।   

ऐसे ही ढेर सारे खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ.