अगर आप इस दिवाली अपने घर एक नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं और आपका प्लान एक इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने का है, तो आपके लिए महिंद्र XUV400 बेहतरीन विकल्प होने वाला है। 

जिस पर की कंपनी ने भारी भरकम 3.60 लाख रुपए की छूट दी है। Mahindra XUV 400 EV महिंद्रा के पहले इलेक्ट्रिक एसयूवी है। जो XUV300 पर आधारित है।   

यहां पर XUV400 की छूट की जानकारी Kolkata, West Bengal, और Sikkim शहर पर आधारित कर दिया गया है। 

इसके अलावा महिंद्र XUV400 को अगस्त 2023 में एक सुरक्षा अपडेट के साथ पेश किया गया था, जिसमें इसकी कीमतों में 20,000 की बढ़ोतरी की गई थी 

महिंद्र XUV400 की कीमत भारतीय बाजार में 15.99 लाख रुपए से शुरू होकर 19.39 लाख रुपये एक शोरूम दिल्ली रखी गई है।  

महिंद्रा XUV400 को भारतीय बाजार में केवल दो वेरिएंट के अंदर ही पेश किया जाता है। EC और EL।  यह एक प्रॉपर 5 सीटर एसयूवी है, और इसमें आपको 378 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। 

अन्य हाईलाइट में इलेक्ट्रिक सिंगल पेन सनरूफ, पीछे की यात्रियों के लिए भी एसी वेंट्स और यूएसबी चार्जिंग सर्किट दिया गया है।

सुविधाओं में ऐसे 7 इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस एंड्राइड के साथ एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है।   

इसे कुल तीन चार्जिंग विकल्प के साथ पेश किया जाता है। 50 किलो वाट डीसी फास्ट चार्जिंग जो की बैट्री पैक को केवल 50 मिनट में ही 0 से 80% तक चार्ज करती है।  

Diwali Offer Mahindra Bolero Neo पर मिला 99,500 रुपए का ऑफर !