महिंद्रा भारतीय बाजार की सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता कंपनी है। महिंद्रा के अधिकांश गाड़ियां सबसे अधिक डिमांड में रहती है, जिसमें की एक नाम महिंद्रा थार का भी शामिल है। 

महिंद्रा की तरफ से थार की ओपन बुकिंग के बारे में कई खुलासा किया गया है, इसके बारे में हम आगे बात करने वाले हैं।  

महिंद्रा थार एक ऑफ रोडिंग एसयूवी होने के साथ-साथ एक लाइफस्टाइल एसयूवी के के तौर पर भी भारतीय बाजार में अधिक संख्या में खरीदी जा रही है।  

भारतीय बाजार में पहली बार महिंद्रा थार को अक्टूबर 2020 में प्रदर्शित किया गया था, और यह तब से भारतीय बाजार में लोकप्रिय एसयूवी बनी हुई है।  

महिंद्रा थार ने अपनी नवंबर की बुकिंग के बारे में खुलासा किया है। महिंद्रा थार ने नवंबर 2023 में 76,000 यूनिटों की ओपन बुकिंग दर्ज की है। 

कंपनी ने लगभग हर महीने 10000 से अधिक यूनिटों की बुकिंग की है। जबकि वर्तमान में महिंद्रा थार की रीयर व्हील ड्राइव पेट्रोल वेरिएंट पर 70 सप्ताहों से भी अधिक की प्रतीक्षा अवधि चल रही है।  

अगर आप इसके पेट्रोल वेरिएंट की तरफ जाते हैं तो उसमें आपको 22 सप्ताहों की प्रतीक्षा अवधि का सामना करना पड़ेगा। 

अगर आप इसे 4WD वेरिएंट में खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको करीबन 24 सप्ताहों की प्रतीक्षा अवधि बुकिंग के बाद करनी होगी।   

महिंद्रा थार की कीमत भारतीय बाजार में 10.98 लाख रुपए से शुरू होकर 16.94 लाख रुपए एक्स शोरूम दिल्ली है। कुछ समय पहले ही थार की कीमतों में 43,000 की बढ़ोतरी की गई है।  

Mahindra Thar Booking ने तोड़े सारे रिकॉर्ड नवंबर में इतने यूनिट की बुकिंग, मारूति के उड़े होश