Karan Johar के ‘कॉफी विथ करण’ सेलिब्रिटी चैट शो का आठवा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। 

बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस सीजन के पहले एपिसोड में एक साथ दिखाई देने वाले हैं। 

करण जोहर के चैट शो “कॉफी विद करण” में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों पहले भी अलग-अलग एपिसोड में दिखाई दे चुके हैं। 

यह इस शो के इतिहास में पहली बार होगा कि दोनों एक साथ एक ही एपिसोड में दिखाई देंगे। 

दीपिका और रणवीर की शादी 2018 में इटली के लेक कोमो में हुई थी, वे अपने शादी के कुछ अनदेखे वीडियो या तस्वीरें भी दिखा सकते हैं। 

अभी तक उनकी शादी का कोई भी वीडियो रिलीज नहीं हुआ है। इसलिए, यह चर्चा है कि वे इस एपिसोड में अपनी शादी का फुटेज दिखा सकते हैं। 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में से एक है। 

इस एपिसोड में रणवीर और दीपिका अपनी प्रेम कहानी के बारे में खुलकर बात करेंगे। 

वे बताएंगे कि उनकी पहली मुलाकात कैसे हुई, वे कैसे रिलेशनशिप में आए और उन्होंने कैसे शादी करने का फैसला किया।