होंडा मोटरसाइकिल ने Honda CB300F स्ट्रीट बाइक को कुछ महत्वपूर्ण बदलाव कर लॉन्च किया है।

इसमें 293.52 सीसी OBD2 अनुरूप सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन हैं।

जो 24.13bhp का पावर और 25.6nm का पिक टॉर्क जनरेट करता है। 

 इसे 6 स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

सस्पेंशन के लिए अपसाइड-डाउन फोर्क्स और पीछे प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है।

ब्रेकिंग सिस्टम में आपको डुएल चैनल ABS के साथ ट्रेक्शन कंट्रोल, स्लिपर क्लच असिस्ट 

और दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक पेश किए गए हैं। जिसमें आगे 276mm डिस्क और पीछे 220mm रोटर शामिल है।

Honda CB300F केवल एक वेरिएंट और तीन रंग स्पोर्ट्स रेड, मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक और मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक रंग है।

इसकी कीमत भारतीय बाजार में 1.70 लाख रुपये एक्स शोरूम पर लॉन्च की गई है।