यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, अब इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।
दर्शक ‘फाइटर’ फिल्म का पिछले कुछ दिनों से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इस फिल्म का मोशन पोस्टर आउट हो गया है।
इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट भी घोषित की है।
सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर ‘फायटर‘ फिल्म का नया पोस्टर (Fighter New Poster Out) शेयर किया है। इस पोस्टर पर ‘फायटर 100 दिन’ लिखा हुआ है।
यह फिल्म 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिद्धार्थ आनंद द्वारा शेयर किए गए पोस्टर पर फैंस कमेंट्स कर रहे हैं।
इस पोस्टर पर फैंस काफी उत्साहित हैं, वे इस फिल्म को 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली बता रहे हैं।
‘फायटर’ फिल्म में हृतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
साथ ही करण सिंह ग्रोवर और तलत अजीज भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे।