एल्विश यादव इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए है हर तरफ सिर्फ उनके बारे में ही बाते चलती रहती है. 

एल्विश यादव, जो बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता हैं, सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। शो जीतने के बाद से, उनकी फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ रही है। 

एल्विश यादव, फिलहाल एक अलग कारण से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। कुछ अज्ञात लोगों ने एल्विश से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की है। 

एल्विश यादव को एक अज्ञात कॉलर द्वारा 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की एक चौंकाने वाली घटना हुई है।  

मिली जानकारी के अनुसार, एल्विश यादव की शिकायत पर रंगदारी की मांग करने वाले अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

इस बारे में जानकारी देते हुए एल्विश यादव ने कहा कि, 25 अक्टूबर को एल्विश यादव वजीराबाद गांव के पास पहुंचते ही एक अज्ञात ने उन्हें फोन किया। 

फोन पर उस व्यक्ति ने एल्विश से 1 करोड़ रुपये देने की मांग की। एल्विश के मुताबिक, उसे यह कॉल किसने किया, इसकी कोई जानकारी नहीं है।  

इसके बाद, एल्विश ने गुरुग्राम के सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। 

इस मामले की जांच तेजी से चल रही है, इसलिए उस अज्ञात व्यक्ति का जल्द ही पता चल जाएगा। 

ऐसे ही ढेर सारे खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ.