चंद्रयान 3 मिशन जुलाई के महीने मै लॉन्च होगा।

चंद्रयान-3 का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है।

इसरो के चंद्र अभियान का लक्ष्य चांद के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ़्ट लैंडिंग  करने का है।

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ का कहना है की चंद्रयान -3 को 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा। 

चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को LVM-3 M4 रॉकेट के जरिए आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा.

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन के तहत इसरो 23 अगस्त या 24 अगस्त को चंद्रमा पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' का प्रयास करेगा।

इसरो ने एक बार फिर लैंडर का नाम विक्रम और रोवर का नाम प्रज्ञान रखा है । 

लैंडर चांद की उस सतह पर जाएगा जिसके बारे में अब तक कोई जानकारी मौजूद नहीं है।