भारतीय दो पहिया वाहने में स्कूटर की बढ़ती मांग को देखते हुए, आज हम आपके लिए दो सबसे किफायती स्कूटर को ले कर आए है। 

जिसमें  Hero Destini 125 Xtec और Yamaha Fascino 125 है। यह दोनों स्कूटर 125cc पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है। 

Hero Destini 125 Xtec एक बजट फ्रेंडली स्कूटर है। जिसकी कीमत 95,760 (ऑन रोड दिल्ली) है। इसमें पावरफुल 125cc पेट्रोल इंजन मिलता है। 

इसके साथ आपको शानदार माइलेज भी मिल जाती है। density 125 40 से 50 किलोमीटर पर लीटर तक का माइलेज देती है। 

इस गाड़ी का कुल वजन 115 किलोग्राम है। और इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 5 लीटर की है।  

Yamaha Fascino 125 भारत में कुल 6 वेरिएंट और 14 रंग विकल्प में उपलब्ध है। यह 125 सीसी BS6 इंजन द्वारा संचालित है।  

इसके साथ ही इसमें आपको शानदार माइलेज भी मिलती है।Yamaha Fascino 125 50 किलोमीटर पर लीटर तक का शानदार माइलेज देती है।  

इसकी कीमत की बात करें तो इसकी कीमत भारतीय बाजार में 95,041 रुपए (ऑन रोड दिल्ली) है। इस गाड़ी का कुल वजन 99 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 5.2 लीटर की है। 

Yamaha Fascino 125 के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न बाय टर्न नेविगेशन सिस्टम के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।  

Upcoming Bike Yamaha YZF-R1 And YZF-R1M पावरफुल इंजन और भौकाल लुक के साथ जल्द होगी लॉन्च