वर्तमान में, बिग बॉस हिंदी के साथ-साथ बिग बॉस कन्नड़ का भी नया सीज़न शुरू हो गया है। बिग बॉस कन्नड़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। 

बिग बॉस कन्नडा में वरथूर संतोष को बिग बॉस के घर से ही गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आ रही है। 

भारतीय टेलीविजन में, बिग बॉस हमेशा चर्चा का विषय रहता है। बिग बॉस हमेशा किसी न किसी कारण से विवादों में रहता है। 

हिंदी के साथ-साथ कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं में भी बिग बॉस टेलिकास्ट किया जा रहा है। इसी बीच, बिग बॉस कन्नड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। 

बिग बॉस कन्नड 10 के कॉन्टेस्टन्ट Varthur Santhosh को एक लॉकेट के कारण गिरफ्तार किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें 22 अक्टूबर को शो के दौरान ही गिरफ्तार किया गया था।  

जब यह पता चला कि यह लॉकेट बाघ की नखों और पंजों से बना था, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। वन अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

बिग बॉस कन्नड के प्रतियोगी वरथूर संतोष को बाघ के पंजे से बना लॉकेट पहनने के कारण वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। वाघ के पंजों का उपयोग करना कानून के खिलाफ है। 

बिग बॉस कन्नड शो के दौरान, वरथूर संतोष ने एक लॉकेट पहना था। यह लॉकेट कैमरे में कैद हो गया।