विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित 12th Fail फिल्म का ट्रेलर लोगों को बहुत पसंद आया था। पिछले कुछ दिनों से इस फिल्म की बहुत चर्चा हो रही है।  

अब कई सेलेब्रिटीज ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इनमें साउथ सुपरस्टार कमल हासन भी शामिल हैं। 

12th Fail फिल्म में एक्टर विक्रांत मैसी और मेधा शंकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

कल यानी 27 अक्टूबर को यह फिल्म देशभर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कुछ शहरों में खास स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी।  

इन स्क्रीनिंग में कई मान्यवरों ने फिल्म देखी और उनकी प्रशंसा की। ट्रेलर को भी दर्शकों और नेटिजन्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।  

इस फिल्म में उन छात्रों की कहानी बताई गई है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरी लगन और मेहनत से प्रयास करते हैं। 

निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने इस कहानी को बहुत प्रभावशाली तरीके से बताया है। कमल हासन ने इसकी प्रशंसा की है।  

12वीं फेल फिल्म में चंबल में रहने वाले एक लड़के की कहानी दिखाई गई है। गरीब परिवार में जन्मे मनोज के पिता की नौकरी चली जाती है। 

नौकरी चली जाने का कारण उनका ईमानदारी होता है। इसी बीच मनोज बारहवीं में फेल हो जाता है। स्कूल में मौजूद ईमानदार पुलिस अधिकारी के कारण मनोज कॉपी नहीं कर पाता। 

ऐसे ही ढेर सारे खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ.