South Actress Trisha Make Her Bollywood Comeback : एक्ट्रेस तृषा एक सफल अभिनेत्री हैं। उन्होंने पिछले सालो में कई हिट फिल्में की हैं। उन्होंने तमिल फिल्मों में सभी दिग्गज एक्टर्स के साथ काम किया है। 13 साल पहले, तृषा एक्टर अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड फिल्म “खट्टा-मीठा” में लीड रोल में थीं। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कोई फिल्म नहीं की। अब, 13 साल बाद, वह बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह एक्टर सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, तृषा निर्देशक विष्णु वर्धन की अगली फिल्म में लीड रोल में दिखाई देंगी। विष्णु वर्धन की इस फिल्म में सलमान खान की भी होंगे। जल्द ही इस फिल्म की अनाउंसमेंट होने की संभावना है।
South Actress Trisha Make Her Bollywood Comeback – खट्टा मिट्ठा से बॉलीवुड में डेब्यू किया
![सलमान खान के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी यह साउथ एक्ट्रेस! 13 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगी एक्ट्रेस तृषा 12 South Actress Trisha Make Her Bollywood Comeback](http://taazatime.com/wp-content/uploads/2023/12/South-Actress-Trisha-Make-Her-Bollywood-Comeback-1-1024x576.jpg)
तृषा ने 2010 में अक्षय कुमार के साथ एक हिंदी फिल्म “खट्टा-मीठा” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म कॉमेडी और राजनीति पर आधारित थी। इस फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाया। अक्षय कुमार और तृषा के अलावा राजपाल यादव और जॉनी लीवर ने भी अपनी भूमिकाओं से दर्शकों का ध्यान खींचा था।
अब, तृषा एक बार फिर बॉलीवुड में हिट फिल्म बनाने के इरादे से वापस आ रही हैं। तमिल फिल्मों में, तृषा ने अपने बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों को हमेशा कुछ नया दिखाया है। उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई “लिओ” फिल्म ने शानदार कमाई की है।
तृषा का वर्कफ्रंट
![सलमान खान के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी यह साउथ एक्ट्रेस! 13 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगी एक्ट्रेस तृषा 13 South Actress Trisha Make Her Bollywood Comeback](http://taazatime.com/wp-content/uploads/2023/12/South-Actress-Trisha-Make-Her-Bollywood-Comeback-2-1024x576.jpg)
तृषा की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो, वह तमिल फिल्म “विदामुयार्ची” में दिखाई देंगी। मलयालम फिल्म “आईडेंटिटी” में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उसके बाद वह मणिरत्नम की फिल्म “ठग लाइफ” में नजर आएंगी।
इस फिल्म में दिग्गज एक्टर कमल हसन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी। कमल हसन की यह फिल्म 2024 में रिलीज होगी। टॉलीवुड के अलावा हिंदी फिल्मों में भी तृषा की बड़ी फैन फोल्लोविंग है। फैंस उनकी हिंदी भाषा की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, सलमान खान के साथ काम करने के लिए तृषा भी उत्सुक हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि सलमान-त्रिशा की नई फिल्म को दर्शक कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।